{"_id":"6a835a395c2630e8bc0c2954","slug":"a-kanwariya-fell-on-the-road-after-being-hit-by-a-bike-was-crushed-by-a-tractor-trolley-and-died-rampur-news-c-282-1-smbd1027-178033-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरा कांवड़िया, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरा कांवड़िया, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। हरिद्वार से कांवड़ लेकर घर लौट रहे मिलक के युवक की हरिद्वार-यूपी बॉर्डर पर सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से सड़क पर गिरे युवक को पीछे से आ रही कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली कुचलते हुए निकल गई।
क्षेत्र के गांव खाता नगरिया निवासी 30 वर्षीय रमेश गांव के ही रोशनलाल के साथ हरिद्वार कांवड़ लेने गए थे। रविवार शाम कांवड़ लेकर वापस लौटते समय बंडा पुल के पास तेज रफ्तार बाइक ने रमेश को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली उन्हें कुचलते हुए निकल गई।
हादसे के समय रमेश का छोटा भाई राजेश भी पीछे से कांवड़ लेकर आ रहा था। उसने सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रमेश को पहचान लिया। इसके बाद ई-रिक्शा की मदद से उन्हें हरिद्वार की ओर ले जाया गया।
विज्ञापन
काफी मशक्कत के बाद हरिद्वार बॉर्डर पहुंचने पर एंबुलेंस की मदद से रमेश को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर देर रात पोस्टमार्टम कराया।
सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव खाता नगरिया लाया गया। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। रमेश बाइक मैकेनिक थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उधर, दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में कांवड़िये और राहगीर जुट गए थे, जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।
कोतवाल मनीराम सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि इस मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।