फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Truck falls off bridge, catches fire, driver trapped in cabin burns alive

Rampur News: पुल से गिरे ट्रक में लगी आग, केबिन में फंसा चालक जिंदा जला

Tue, 18 Aug 2026 12:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 18 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Truck falls off bridge, catches fire, driver trapped in cabin burns alive
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवीपुरा में रविवार शाम उस वक्त कोहराम मच गया, जब गुजरात बॉर्डर पर हुए सड़क हादसे में गांव के ट्रक चालक आदिल (21) का जला हुआ शव घर पहुंचा। 15 अगस्त की सुबह गुजरात बॉर्डर पर ट्रक पलटने के बाद लगी आग में आदिल जिंदा जल गए थे, जबकि साथ में मौजूद क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आदिल कोतवाली के ग्राम देवीपुरा निवासी किसान मोहम्मद अली का बेटा था। वह अपने बड़े भाई महफूज का ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि मोहर्रम के मौके पर आदिल गांव आया था। इस दौरान उसने घर का प्लास्टर भी कराया था। जाते समय उसने परिजनों से कहा था कि वह काम करके लौटेगा तो घर के बाकी काम भी कराएगा। लेकिन किसे पता था कि यह उसकी आखिरी विदाई होगी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि आदिल माल भरा ट्रक लेकर गुजरात के अहमदाबाद जा रहा था। ट्रक पर गांव का ही राजपाल क्लीनर के रूप में साथ था। गुजरात बॉर्डर से करीब एक किलोमीटर पहले शामला जी के पुल के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरते ही ट्रक में आग भड़क उठी। आग लगते ही क्लीनर राजपाल ने कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं केबिन में फंस जाने के कारण आदिल बाहर नहीं निकल सका और आग की लपटों में जलकर उसकी मौत हो गई।
मौके पर पहुंची गुजरात पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही देवीपुरा गांव में मातम छा गया। रविवार शाम आदिल का शव गांव पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मां, बहनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था। शाम को गांव के कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी गांव पहुंचे और शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उनके साथ सांसद प्रतिनिधि अतहर अली खान भी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान तारा देवी ने बताया कि आदिल अविवाहित था और परिवार का मजबूत सहारा था। उसकी मौत से पूरे परिवार की उम्मीदें टूट गई हैं। इस संबंध में सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है।

0000
देवीपुरा गांव में पसरा सन्नाटा
रविवार शाम से ही देवीपुरा गांव में सन्नाटा पसरा है। हर गली, हर घर में सिर्फ आदिल की बातें हो रही हैं। जिस घर में कुछ दिन पहले प्लास्टर की खुशी थी, वहां आज मातम है। महिलाएं आंगन में बैठकर बिलख रही हैं, बच्चे सहमे हुए हैं। गांव के लोग समूह बनाकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। आदिल की हंसी और मेहनत को याद कर हर आंख नम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed