सब्सक्राइब करें

Parenting Tips 2026: इन 5 तरीकों से होगी हॉलिडे होमवर्क की टेंशन खत्म!

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Sun, 21 Jun 2026 02:41 PM IST
सार

Parenting Tips 2026: गर्मी की छुट्टियों के बाद बच्चों के हॉलिडे होमवर्क को आसान बनाने के लिए माता-पिता छोटे टास्क, तय समय, रचनात्मक गतिविधियां, गेम और रिवॉर्ड सिस्टम अपनाकर उन्हें तनावमुक्त और प्रेरित रख सकते हैं।

विज्ञापन
parenting tips 2026 how to help kids in study during summer vacations
इन 5 तरीकों से होगी हॉलिडे होमवर्क की टेंशन खत्म! - फोटो : AI
वसुंधरा वाथम


Parenting Tips 2026: गर्मी की छुट्टियां खत्म होने की तारीख नजदीक आते ही ज्यादातर घरों में एक ही चिंता शुरू हो जाती है, बच्चों का हॉलिडे होमवर्क। कई बच्चे आखिरी समय तक होमवर्क टालते रहते हैं, जिससे स्कूल खुलने से पहले तनाव का माहौल बन जाता है। ऐसे में उन पर डांट-फटकार या दबाव बनाने के बजाय माता-पिता अगर कुछ आसान और रचनात्मक तरीके अपनाएं, तो बच्चे खुशी-खुशी अपना होमवर्क पूरा कर सकते हैं। जिससे हॉलिडे होमवर्क बच्चों के लिए बोझ नहीं, बल्कि मजेदार अनुभव बन सकता है।

 
parenting tips 2026 how to help kids in study during summer vacations
इन 5 तरीकों से होगी हॉलिडे होमवर्क की टेंशन खत्म! - फोटो : Adobe
बड़े काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें

अक्सर पूरा होमवर्क एक साथ देखकर बच्चे घबरा जाते हैं और उसे पूरा न करने की जिद करने लगते हैं।  इसलिए आप सबसे पहले उनके पूरे हॉलिडे होमवर्क को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट दें और रोजाना थोड़ा-थोड़ा काम करने का लक्ष्य तय करें। इससे बच्चे पर दबाव कम होगा और वह आसानी से अपना होमवर्क पूरा कर पाएगा।

 
parenting tips 2026 how to help kids in study during summer vacations
इन 5 तरीकों से होगी हॉलिडे होमवर्क की टेंशन खत्म! - फोटो : Adobe stock
एक तय समय और आरामदायक माहौल बनाएं

होमवर्क करवाने के लिए रोज एक निश्चित समय तय करें। इससे होमवर्क उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन जाएगा और बच्चे इसे किसी तरह के बोझ की तरह नहीं देखेंगे। साथ ही पढ़ाई की जगह शांत, साफ और व्यवस्थित रखें। बीच-बीच में छोटे ब्रेक देने से भी उनका ध्यान बना रहता है और वे ज्यादा उत्साह के साथ काम करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
parenting tips 2026 how to help kids in study during summer vacations
इन 5 तरीकों से होगी हॉलिडे होमवर्क की टेंशन खत्म! - फोटो : Adobe stock
रचनात्मक प्रोजेक्ट्स में बनें उनके साथी

अगर होमवर्क में चार्ट, मॉडल, ड्राॅइंग या कोई प्रोजेक्ट शामिल है, तो बच्चों के साथ बैठकर उनकी मदद करें। कई बच्चों के लिए यह मुश्किल काम होता है। इस दौरान उन्हें निर्देश देने के बजाय उनकी कल्पनाशक्ति को बढ़ावा देने पर ध्यान दें। जब माता-पिता भी इस प्रक्रिया का हिस्सा बनते हैं, तो बच्चों को यह काम ज्यादा दिलचस्प लगता है और वे नई चीजें सीखने में रुचि दिखाते हैं।

 
विज्ञापन
parenting tips 2026 how to help kids in study during summer vacations
इन 5 तरीकों से होगी हॉलिडे होमवर्क की टेंशन खत्म! - फोटो : Adobe stock
गेम और रिवॉर्ड का इस्तेमाल करें

आप होमवर्क को एक गेम की तरह भी पेश कर सकती हैं। उदाहरण के लिए, एक टास्क पूरा करने पर स्टार दें या सप्ताह भर का लक्ष्य पूरा होने पर उनकी पसंद की कोई छोटी गतिविधि करने का मौका दें। ऐसे छोटे रिवॉर्ड बच्चों को उत्साहित रखते हैं और वे होमवर्क को खुशी-खुशी पूरा करते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed