राहुल देव और मुग्धा गोडसे की लव स्टोरी भी रोचक है। दोनों ही रिलेशनशिप में हैं। वैसे तो राहुल और मुग्धा अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा खुलकर बात नहीं करते हैं लेकिन कभी उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को छिपाने की भी कोशिश नहीं की। ये ही वजह है कि इस बॉलीवुड कपल का रिश्ता बेहद मजबूत है। बॉलीवुड में जहां एक तरफ किसी सेलिब्रिटी के लव-अफेयर को लेकर बवाल और अफवाहों का दौर चलता रहता है, वहीं राहुल और मुग्धा की लव स्टोरी की लोग इंडस्ट्री में दाद देते हैं। 26 जुलाई को मुग्धा का जन्मदिन हैं। ऐसे में आइए इस कपल की लव स्टोरी जानते हैं..
{"_id":"5d36e9808ebc3e6ccc03c9fa","slug":"rahul-dev-and-mugdha-godse-relationship-and-love-story-happy-birthday-mugdha-godse","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के इस जोड़े ने कभी नहीं छिपाई अपनी लव स्टोरी, खुलकर बोला और प्यार किया","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
बॉलीवुड के इस जोड़े ने कभी नहीं छिपाई अपनी लव स्टोरी, खुलकर बोला और प्यार किया
Wed, 24 Jul 2019 10:28 AM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 24 Jul 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
मुग्धा गोडसे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल देव और मुग्धा गोडसे
- फोटो : सोशल मीडिया
मुग्धा ने करीब चार साल पहले राहुल के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। यह वह वक्त था जब राहुल और मुग्धा अपने सिक्रेट छुट्टियों से वापस लौटे थे और उन्होंने अपने अफेयर और रिलेशनशिप को पहली बार सार्वजनिक किया था। मुग्धा ने ही अक्टूबर 2015 में राहुल के साथ अपने प्यार पर सार्वजनिक मुहर लगाई थी। ये दोनों ही कपल एक-दूसरे को भरपूर वक्त देते हैं और सुर्खियां से दूर ही रहते हैं।
मुग्धा गोडसे
मुग्धा ने कहा था कि जब आप किसी रिश्ते में दोस्ती से आगे निकल जाते हैं तो खास फीलिंग होने लगती है। मुग्धा ने उसी वक्त शादी को लेकर कहा था कि जब होनी होगी तब होगी। उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों परिवारों की तरफ से शादी के लिए कोई दबाव नहीं है। मुग्धा ही नहीं बल्कि राहुल ने भी सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को कबूलने से कभी कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुग्धा गोडसे
इन दोनों ही कपल की बहुत- सी तस्वीरें दिख जाएंगी जिसमें ये साथ हैं। सलमान खान की बर्थडे पार्टी में भी मुग्धा और राहुल साथ दिखे थे। दोनों ही कार में साथ थे और उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को भी शेयर किया था। इसके बाद ही दोनों ही अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया था।
विज्ञापन
salman khan rahul dev
मुग्धा और राहुल देव श्रीलंका में भी मौज-मस्ती करते हुए दिखे थे। खुद मुग्धा ने सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर किया था।