फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रतन टाटा ने फेसबुक पर साझा की अधूरे प्यार की कहानी, लेकिन इसलिए नहीं हो पाई शादी

Thu, 13 Feb 2020 06:47 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 13 Feb 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
ratan tata shared his love life on social media know interesting facts about tata
रतन टाटा - फोटो : Social Media

भारत के दिग्गज उद्योगपति और टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ने हाल ही में अपने परवरिश और प्यार से जुड़ी कुछ निजी जानकारियां शेयर की है। ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे नाम के एक फेसबुक पेज पर 82 वर्षीय रतन टाटा ने लिखा है कि लॉस एंजिल्स में कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद वो एक आर्किटेक्चर कंपनी में नौकरी करना शुरू कर दिया था। रतन टाटा बताते हैं कि 1962 का वह दौर बहुत अच्छा था क्योंकि लॉस एंजिल्स में ही उन्हें किसी से प्यार हो गया था।

ratan tata shared his love life on social media know interesting facts about tata
रतन टाटा - फोटो : Social Media

शादी लगभग पक्की हो चुकी थी। लेकिन, दादी की तबीयत खराब होने की वजह से टाटा को भारत लौटने का फैसला लेना पड़ा। भारत वापस लौटते वक्त रतन टाटा को ये उम्मीद थी कि वो जिससे शादी करना चाहते हैं वह भी साथ आएगी लेकिन भारत-चीन युद्ध की वजह से उनके माता-पिता तैयार नहीं हुए और रिश्ता खत्म हो गया।

ratan tata shared his love life on social media know interesting facts about tata
रतन टाटा - फोटो : Social Media

बता दें कि रतन टाटा जब 10 साल के ही थे तभी उनके माता-पिता के बीच तलाक हो गया था। इसके बाद उनकी परवरिश दादी नवजबाई ने की। रतन टाटा बताते हैं कि माता-पिता के अलग होने की वजह से मुझे और मेरे भाई को कुछ परेशानियां तो जरूर हुईं लेकिन इन सबके बावजूद भी हमारा बचपन खुशी से बीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
ratan tata shared his love life on social media know interesting facts about tata
Ratan Tata - फोटो : Social Media

रतन टाटा ने बताया कि दूसरे विश्व-युद्ध के खत्म होते ही दादी हम दोनों भाइयों को छुट्टियां मनाने लंदन ले गईं। दादी ने ही हमें जिंदगी में मूल्यों की अहमियत बताई। उन्होंने ही समझाया कि प्रतिष्ठा सब चीजों से ऊपर होती है।

विज्ञापन
ratan tata shared his love life on social media know interesting facts about tata
Ratan Tata - फोटो : Social Media
रतन टाटा बचपन में वायलिन सीखना चाहते थे लेकिन उनके पिता जी पियानो पर जोर देते थे। रतन टाटा की  सोच उनके पिता जी से बिल्कुल भी नहीं मिलती थी। टाटा कॉलेज की पढ़ाई अमेरिका में करना चाहते थे लेकिन उनके पिता जी यूके भेजना चाहते थे। रतन टाटा की इच्छा आर्किटेक्ट बनने की थी लेकिन उनके पिता जी इंजीनियर बनाना चाहते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed