{"_id":"6a849098308b0744f00d763a","slug":"probe-ordered-into-video-of-student-being-beaten-with-a-stick-meerut-news-c-72-1-mct1014-157961-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्र को डंडे से पीटने के वीडियो पर जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्र को डंडे से पीटने के वीडियो पर जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के सहायक अध्यापक पर छात्र को मारने का आरोप
- डीआईओएस ने सह जिला विद्यालय निरीक्षक को आज स्थलीय जांच के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर में सहायक अध्यापक द्वारा छात्र को डंडे से पीटने का वीडियो सामने आने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं। जिला प्रशासन के माध्यम से वीडियो मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय को मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए सह जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश बाबू को स्थलीय निरीक्षण कर तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल के अनुसार वीडियो के संबंध में विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अरुण गर्ग से जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि वह प्रशिक्षण में हैं और मंगलवार को विद्यालय का प्रभार इंचार्ज प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह पिथौरिया के पास है। इंचार्ज प्रधानाचार्य से दूरभाष पर जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक सुमन प्रकाश द्वारा छात्र को डंडे से मारा गया है।
डीआईओएस ने सह जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया है कि बुधवार आज सुबह आठ बजे विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया जाए। इस दौरान प्रकरण से जुड़े संबंधित पक्षों के बयान लिए जाएं और मामले की वास्तविक स्थिति की जांच की जाए।
विज्ञापन
जांच अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण के दौरान फोटोग्राफ्स भी लेने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस ने कहा है कि जांच आख्या सुबह 10 बजे तक कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जा सके।