सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Emotional Cheating: बिना धोखे के भी टूट जाते हैं मजबूत रिश्ते, जानिए कैसे?

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 15 Apr 2026 04:36 PM IST
सार

Emotional Cheating वह स्थिति होती है जब कोई व्यक्ति अपने पार्टनर के अलावा किसी और के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ जाता है। इसमें शारीरिक संबंध जरूरी नहीं होता, लेकिन यह रिश्ते में दूरी, भरोसे की कमी और अंततः टूटन का कारण बन सकता है।

विज्ञापन
Relationship Me Emotional Cheating Kya Hai Breakup Reasons in Hindi
प्यार में धोखा - फोटो : AI

Emotional Cheating Kya Hai: क्या आप और आपका पार्टनर साथ तो हैं पर आपको उनका साथ महसूस नहीं होता?



आप दोनों एक दूसरे को हर दिन आई लव यू बोल देते हैं, लेकिन प्यार का ये इजहार अब एक दूसरे के दिल को नहीं छूता?

वो पूरी तरह से आपके साथ कमिटेड हैं लेकिन लगता है कि जैसे आप उनकी जिंदगी का हिस्सा ही नहीं है?


एक बार खुद से ये सारे सवाल करें, और देखिए कि जवाब क्या आता है। अगर हां आए तो समझ जाइए कि आपको इस रिश्ते में धोखा मिल रहा है। .ये धोखा साथी नहीं दे रहा, बल्कि भावनाएं दे रही हैं।

रिश्ते सिर्फ साथ रहने या समय बिताने से नहीं बनते, बल्कि उनमें भावनात्मक जुड़ाव सबसे महत्वपूर्ण होता है। जब दो लोग एक-दूसरे के साथ अपनी भावनाएं, खुशियां और दुख साझा करते हैं, तभी एक मजबूत रिश्ता बनता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बिना किसी फिजिकल धोखे के भी रिश्ते कमजोर पड़ने लगते हैं और धीरे-धीरे टूट जाते हैं।

रिश्ते में इमोशनल चीटिंग का दौर

यही इमोशनल चीटिंग हैं। ये शब्द आजकल कई रिश्तों की सच्चाई को बयां कर रहा है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति अपने पार्टनर के बजाय किसी और से भावनात्मक रूप से ज्यादा जुड़ने लगता है। यह जुड़ाव दोस्ती के नाम पर शुरू होता है, लेकिन धीरे-धीरे रिश्ते की सीमाएं पार कर देता है।
 

सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई शारीरिक धोखा नहीं होता, फिर भी इसका असर उतना ही गहरा होता है। इससे रिश्ते में विश्वास कम होने लगता है और पार्टनर के बीच दूरी बढ़ जाती है। इस लेख में जानिए भावनात्मक धोखा क्या होता है, इसके संकेत क्या हैं और यह कैसे एक अच्छे-खासे रिश्ते को भी खत्म कर सकता है।

Trending Videos
Relationship Me Emotional Cheating Kya Hai Breakup Reasons in Hindi
इमोशनल चीटिंग क्या है? - फोटो : Adobe stock

इमोशनल चीटिंग क्या है?

भावनात्मक धोखे तब होते हैं जब आप अपने पार्टनर से ज्यादा किसी और के साथ अपनी भावनाएं शेयर करने लगते हैं। आप अपनी खुशियां, दुख और पर्सनल बातें किसी तीसरे व्यक्ति से साझा करते हैं। भावनात्मक धोखा, शारीरिक धोखे से ज्यादा दर्दनाक होता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Me Emotional Cheating Kya Hai Breakup Reasons in Hindi
भावनात्मक धोखे के संकेत - फोटो : Freepik

भावनात्मक धोखे के संकेत
 

  • इसमें आप अपने पार्टनर से बातें छिपाने लगे हैं।
  • किसी और से ज्यादा चैट करते हैं।
  • किसी बाहरी से गुप्त बातें शेयर करना।
  • अपना फोन या सोशल मीडिया पार्टनर से छुपाना।
  • पार्टनर के बजाय किसी दूसरे के बारे में सोचते रहते हैं।

 

Relationship Me Emotional Cheating Kya Hai Breakup Reasons in Hindi
भावनात्मक धोखे के क्या कारण हैं? - फोटो : Adobe stock

भावनात्मक धोखे के क्या कारण हैं?

अक्सर रिश्तों में बातचीत की कमी, भावनात्मक दूरी या अनदेखी के कारण लोग बाहर जुड़ाव ढूंढने लगते हैं। यह धीरे-धीरे आदत बन जाती है और जाने-अनजाने में भावनात्मक धोखे के शिकार हो जाते हैं।


रिश्ते पर इसका असर

इससे भरोसा टूटता है और पार्टनर को नजरअंदाज होने का एहसास होता है। कई बार यह बिना किसी फिजिकल रिलेशन के भी ब्रेकअप का कारण बन जाता है।

विज्ञापन
Relationship Me Emotional Cheating Kya Hai Breakup Reasons in Hindi
भावनात्मक धोखे से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

भावनात्मक धोखे से कैसे बचें?

  • अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करें।
  • समय बिताएं और रिश्ते को प्राथमिकता दें।
  • सीमाएं तय करना भी बहुत जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed