फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: रिश्ते में अकेलापन महसूस करने की वजह, इन तरीकों से खुद को खुश रखें

Thu, 06 Oct 2022 04:56 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 06 Oct 2022 04:56 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips and Reasons for Feeling Lonely in a Relationship
रिश्ते में अकेलापन महसूस करने के कारण - फोटो : istock

Relationship Tips: रिलेशनशिप में होने पर कपल को अपने पार्टनर का साथ मिलता है। प्रेमी युगल या पति और पत्नी एक दूसरे का साथ पाकर अकेलापन महसूस नहीं करते। लेकिन कई बार लोगों को रिश्ते में अकेलापन और निराशा महसूस होने लगती है। पार्टनर के साथ होते हुए भी आप उनका साथ नहीं पाते। अकेलापन बढ़ने पर रिश्ता खोखला होने लगता है। पार्टनर के प्रति आपकी भावनाएं बदलने लगती हैं। लोग तनाव में आ जाते हैं। रिश्ते में अकेलापन महसूस कर रहे लोग खुद से सवाल करते हैं कि पार्टनर के साथ होने पर भी क्यों खुद को सिंगल या अकेला महसूस करते हैं। इसमें किसकी गलती है और अकेलापन दूर करने के लिए क्या करना करें। अगर आप भी किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन फिर भी अकेलापन महसूस कर रहे हैं तो जानें इसके कारण और अकेलापन दूर करने के टिप्स।

Relationship Tips and Reasons for Feeling Lonely in a Relationship
रिश्ते में अकेलापन महसूस करने के कारण - फोटो : Istock

पार्टनर से उम्मीद

जब लोग अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीद करने लगते हैं लेकिन आपकी उम्मीदों पर वह खरे नहीं उतरते, तो आप निराश हो जाते हैं। पार्टनर पर हद से ज्यादा निर्भरता और उनकी उदासीनता आपको अकेला बना देती है।

Relationship Tips and Reasons for Feeling Lonely in a Relationship
रिश्ते में अकेलापन महसूस करने के कारण - फोटो : istock

भावनात्मकता की कमी

रिलेशनशिप में जब भावनात्मकता की कमी आने लगती हैं तो अकेलापन महसूस होता है। पार्टनर के साथ आपकी इमोशनल बॉन्डिंग अच्छी नहीं होती, तो आप  एक दूसरे को अच्छे से समझ नहीं पाते और रिश्ते में अकेलापन बढ़ने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips and Reasons for Feeling Lonely in a Relationship
रिश्ते में अकेलापन महसूस करने के कारण - फोटो : istock

समय न देना

कई बार व्यस्त जीवनचर्या के कारण लोग अपने पार्टनर को वक्त नहीं दे पाते। उनके बीच न तो ज्यादा बातचीत हो पाती हैं और न ही मुलाकातें। ऐसे में पार्टनर अपने व्यस्त साथी के इंतजार में रहता है और खुद को अकेला समझने लगता है। वह साथी के साथ समय बिताना चाहता है लेकिन एक दूसरे के लिए उनके पास समय ही नहीं होता।

विज्ञापन
Relationship Tips and Reasons for Feeling Lonely in a Relationship
अकेलापन दूर करने के तरीके - फोटो : Pixabay

अकेलापन दूर करने के तरीके
 

  • अगर रिलेशनशिप में सबकुछ ठीक न चल रहा हो, तभी लोग अकेलापन महसूस करते हैं। अगर आप अकेलापन महसूस कर रहे हैं तो पार्टनर से बात करें और रिलेशनशिप की परेशानी दूर करने की कोशिश करें।
  • पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाएं। उनके साथ कुछ वक्त अकेले बिताएं। इससे अकेलापन दूर हो सकता है।
  • रिलेशनशिप में अकेलापन महसूस करने पर दोस्तों या अपने किसी करीबी से बात करें और खुद को खुश रखने की कोशिश करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed