फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: ब्रेकअप के बाद भी एक्स से संपर्क में हैं आप, तो भूलकर भी न करें ये बातें शेयर

Sun, 04 Sep 2022 10:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 04 Sep 2022 10:40 AM IST
विज्ञापन
Relationship Tips: Do Not Share These Things When You Talks With Your Ex Partner
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

Relationship Tips: पहला प्यार या पुराना रिश्ता भुलाना आसान नहीं होता। अक्सर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में आते हैं लेकिन वक्त के साथ आप अपने पार्टनर से अलग हो जाते हैं। किसी कारण पार्टनर से ब्रेकअप हो जाता है। लेकिन कई बार ब्रेकअप के बाद भी एक्स कपल एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं। भले ही वह ब्रेकअप के बाद अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हों लेकिन 'जस्ट फ्रेंड' बनकर एक दूसरे से बातचीत करते हैं। हालांकि एक्स से ब्रेकअप के बाद भी संपर्क में रहने पर आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान देना होता है। जैसे आपका एक्स किसी और के साथ रिलेशनशिप में आ गया है या आप किसी दूसरे को डेट कर रहे हैं तो तो आपका वर्तमान रिश्ता एक्स के कारण न बिगड़े। एक्स से बातों बातों में कुछ ऐसा न कह जाएं, जो आप दोनों के बीच अटपटी स्थिति उत्पन्न कर दें और आपको पछताना पड़े। जानें एक्स से ब्रेकअप के बाद किस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए

Relationship Tips: Do Not Share These Things When You Talks With Your Ex Partner
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

ब्रेकअप की बातें

ब्रेकअप के बाद एक्स पार्टनर के साथ अपने बर्ताव में बदलाव लाएं। एक्स से ब्रेकअप का दर्द न बांटें। उन्हें ये न बताएं कि रिश्ता टूटने के बाद आप पर क्या गुजरी। एक्स के लिए ब्रेकअप के बाद अपनी भावनाओं को जाहिर न करें। इससे आप दोनों के बीच का रिश्ता अटपटा हो जाएगा। एक्स आपसे बात करने में अजीब महसूस करेगा।

Relationship Tips: Do Not Share These Things When You Talks With Your Ex Partner
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

हक न जताएं

एक्स से रिश्ता खत्म हो गया है, इस बात को अपना लें और याद रखें कि ब्रेकअप के बाद आपको उनके साथ वैसा बर्ताव नहीं करना चाहिए जैसा रिलेशनशिप में करते थे। एक्स पर हक जताने की कोशिश न करें। एक्स को दोस्त की तरह की ट्रीट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips: Do Not Share These Things When You Talks With Your Ex Partner
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

पुरानी भावनाएं न बताएं

ब्रेकअप के बाद एक्स को कभी न बताएं कि आपको उनकी याद आती है। आप उनके साथ अपने पुराने रिलेशनशिप को याद करते हैं और उन्हे भुला नहीं पा रहे। एक्स के प्रति अपनी भावनाएं बार बार जताने से वह आपसे दूर भागने लगेंगे।

विज्ञापन
Relationship Tips: Do Not Share These Things When You Talks With Your Ex Partner
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

हर बात शेयर न करें

एक्स को अपने जीवन से जुड़ी हर बात न बताएं। अगर आप किसी और के साथ रिलेशनशिप में आ गए हों या किसी पर क्रस हो तो बार बार अपने एक्स के सामने इस बात का जाहिर न करें। हो सकता है कि वह अब भी आपके लिए कुछ महसूस करते हो, आपकी बातें उन्हें नाराज कर सकती हैं। इसके अलावा आप के बार बार अपना रिलेशनशिप शो ऑफ करने पर एक्स इरिटेट हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed