{"_id":"662e086f414fa98bd30c09aa","slug":"relationship-tips-for-couple-secrets-you-should-never-tell-anyone-in-hindi-2024-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Relationship Tips: अपने रिश्ते की इन बातों को राज रखना ही होता है सही, वरना लोग उड़ाते हैं मजाक","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Relationship Tips: अपने रिश्ते की इन बातों को राज रखना ही होता है सही, वरना लोग उड़ाते हैं मजाक
Relationship Tips: हर रिश्ते में छोटे-मोटे झगड़े तो होते ही रहते हैं, लेकिन यदि ये झगड़े बढ़ने लगें तो इनकी वजह जानना जरूरी हो जाता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि, किसी भी रिश्ते की नींव भरोसे पर ही टिकी होती है। अगर भरोसा टूट जाए तो रिश्ता टूटने तक की नौबत आ जाती है।
खासतौर पर अगर बात करें कपल्स की तो हर कपल अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कई कदम उठाता है, पर कई बार न चाहते हुए भी उनकी छोटी सी गलती से उनका रिश्ता खतरे में आ जाता है। बहुत बार देखा गया है कि रिश्ते में खटास हमेशा तीसरे व्यक्ति की वजह से ही आती है। ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है।
दरअसल, अक्सर जब हम अपने रिश्ते की सीक्रेट बातें किसी तीसरे व्यक्ति को बताते हैं, तो जरूरी नहीं है कि वो तीसरा व्यक्ति आपका शुभचिंतक हो। इसी के चलते ये कहा जाता है कि, अपने रिश्ते की कुछ बातें किसी और से कभी न कहें।
2 of 6
अपने रिश्ते की इन बातों को राज रखना ही होता है सही
- फोटो : iStock
पारिवारिक झगड़े के बारे में
अगर आपका आपके पार्टनर के साथ झगड़ा हुआ है या फिर आपकी आपके पार्टनर से परिवार से नहीं बनती, तो इस बारे में भी किसी तीसरे को नहीं बताएं। ये आपके परिवार की बात है, जिसे आप और आपका पार्टनर ही सुलझा सकते हैं।
3 of 6
अपने रिश्ते की इन बातों को राज रखना ही होता है सही
- फोटो : iStock
अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में
अगर आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ा खराब है तो इस बात को अपने और अपने पार्टनर को ही रहने दें। अगर आप ये किसी और को बताएंगे तो इस बात का बुरा आपके पार्टनर को लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अपने रिश्ते की इन बातों को राज रखना ही होता है सही
- फोटो : Pexel
अपने पार्टनर की कमी के बारे में
अगर आपके पार्टनर में कोई कमी है, तो उसे पार्टनर से ही बात करके दूर करें। कभी इस बारे में किसी तीसरे व्यक्ति को न बताएं क्योंकि कमी को आप या आपका पार्टनर ही दूर कर सकता है। तीसरा व्यक्ति सिर्फ आपकी बातों को सुनकर उसका मजाक उड़ा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
अपने रिश्ते की इन बातों को राज रखना ही होता है सही
- फोटो : pexel
अपने पार्टनर के सीक्रेट
अपने दोस्तों को भी अपने पार्टनर के सीक्रेट न बताएं। कुछ चीजें आपके और आपके पार्टनर के बीच ही रहनी चाहिए तो खासतौर पर ध्यान रखें कि अपने पार्टनर का सीक्रेट कभी किसी को न बताएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।