सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: पार्टनर करता है बहुत ज्यादा गुस्सा, तो इन तरीकों से संभालें रिश्ता

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 18 Sep 2022 03:59 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips Know How to Deal With Anger Partner Check All Details
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

Relationship Tips: कई बार आप रिलेशनशिप में जिस पार्टनर के साथ होते हैं, वह बहुत गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। छोटी छोटी बात पर पार्टनर गुस्सा हो जाते हैं और अपना आपा खो देते हैं। गुस्सैल स्वभाव के पार्टनर के साथ रहना कई बार मुश्किल होता है। पार्टनर किसी भी बात पर नाराज हो जाते हैं और गुस्से में ऐसी बातें कह जाते हैं, जो उनके साथी को दुखी कर सकती है। ऐसे में गुस्सैल पार्टनर के स्वभाव के कारण रिश्ते पर भी असर पड़ता है। दोनों के बीच नाराजगी होने लगती है और पार्टनर के अक्सर होने वाले गुस्सैल रवैए से साथी परेशान हो जा सकते हैं। ऐसे में अगर आप गुस्सैल पार्टनर को संभालना नहीं जानते तो बात ब्रेकअप तक पहुंच सकती है। जानिए गुस्सैल पार्टनर के व्यवहार को संभालने और रिलेशनशिप को बनाए रखने के टिप्स।

Trending Videos
Relationship Tips Know How to Deal With Anger Partner Check All Details
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

जानें गुस्से की वजह

अगर आपके पार्टनर को गुस्सा आता है, तो ये समझने की कोशिश करें कि वह किस बात पर गुस्सा हैं। बिना वजह कोई भी गुस्सा नहीं करता। इसलिए पहले पार्टनर किस बात पर गुस्सा हो सकते हैं, ये जानें, ताकि पार्टनर कब और क्यों गुस्सा हो सकता है ये बात आपको पहले से पता हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips Know How to Deal With Anger Partner Check All Details
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

पार्टनर की आदतें समझें

जब आप अपने पार्टनर की पसंद नापसंद और व्यवहार को समझते हैं तो आप ऐसी हरकत करने से बचते हैं जो पार्टनर को गुस्सा दिला सकती हैं। आपकी जिन आदतों से पार्टनर चिढ़ता हो, उनके सामने वह व्यवहार न अपनाएं।

Relationship Tips Know How to Deal With Anger Partner Check All Details
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

गुस्से में जवाब न दें

पार्टनर गुस्से में ऐसी बातें कह सकते हैं जो आपको बुरी लग सकती हैं। लेकिन गुस्से में कही गईं बातें अक्सर बाद में उन्हें पछतावा महसूस कराती हैं। इसलिए साथी को पार्टनर की गुस्से में कही गई बातों को दिल से नहीं लगाना चाहिए। गैरजरूरी बातों को जवाब न दें। पार्टनर के गुस्से का जवाब अगर आप गुस्से में देंगे तो बात बिगड़ जाएगी।

विज्ञापन
Relationship Tips Know How to Deal With Anger Partner Check All Details
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

पार्टनर से बात करें

जब पार्टनर का गुस्सा शांत हो जाए तो आप उनके खराब व्यवहार के बारे में शांति से बात कर सकते हैं। उन्हें समझाएं कि उनके व्यवहार से आपको कितनी तकलीफ होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed