फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: पैचअप के बाद पार्टनर आपसे करे इस तरह की बातें, तो हो जाएं सतर्क

Wed, 31 Aug 2022 01:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 31 Aug 2022 01:22 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips Mistakes to Avoid in Relation After Patchup With Partner Know Details in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

Relationship Tips: रिलेशनशिप में अक्सर युगल के बीच लड़ाई-झगड़े या बहस आदि हो जाती है। छोटी-मोटी नोकझोंक प्यार करने वालों के बीच होना सामान्य बात है लेकिन कई बार कपल गुस्से में ब्रेकअप कर तक कर लेते हैं। हालांकि जब उनका गुस्सा शांत हो जाता है तो पार्टनर का साथ दोबारा पाने की चाहत में वह पैचअप भी कर लेते हैं। कई कपल अक्सर एक दूसरे का नंबर ब्लॉक कर देते हैं। बातचीत बंद कर देते हैं लेकिन ब्रेकअप के बाद पैचअप करना भी कपल्स के बीच आम बात है। कई सालों के लंबे रिलेशनशिप में इस तरह की स्थिति काफी देखने को मिलती है। बार-बार ब्रेकअप और पैचअप आम बात है लेकिन जब आप इस रिश्ते और पार्टनर को दूसरा मौका देते हैं तो आपको कुछ बातों को लेकर सतर्क रहना चाहिए। पैचअप के बाद पार्टनर की कुछ बातों या संकेतों से समझ लेना चाहिए कि आपका रिश्ता लंबा नहीं चलेगा और दोबारा ब्रेकअप की नौबत आ सकती है।

Relationship Tips Mistakes to Avoid in Relation After Patchup With Partner Know Details in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

पुरानी बातें याद दिलाना

ब्रेकअप के बाद जब कपल दोबारा रिश्ते में आते हैं तो हो सकता है कि पार्टनर उन्हीं पुरानी बातों को दोबारा याद दिलाएं जिससे रिश्ते में कड़वाहट हुई थी। पिछली बार झगड़े के समय आपके मुंह से निकली किसी गलत बात को वह दोबारा छेड़ कर आप पर टॉन्ट करे। अगर पैचअप के बाद भी पार्टनर रिश्ते में कड़वाहट लाने वाली बातों को ना भुला पा रहा है तो समझ लीजिए कि रिश्ता लंबा नहीं चल सकता है।

Relationship Tips Mistakes to Avoid in Relation After Patchup With Partner Know Details in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

एक्स की बात करना

पैचअप के बाद अगर पार्टनर अक्सर ही अपने एक्स का जिक्र करे और एक्स पार्टनर की तुलना आपसे करने लगें तो समझ लेना चाहिए कि रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सकता। उन्हें अपने एक्स की याद आ रही है तो वह कहीं न कहीं पार्टनर आपके साथ रिलेशनशिप से संतुष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips Mistakes to Avoid in Relation After Patchup With Partner Know Details in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : iStock

विवाद न सुलझाना 
 
जिन कारणों या बातों के कारण आप दोनों के बीच विवाद हुआ था और ब्रेकअप हो गया था, अगर पैचअप के बाद वह मुद्दे सुलझ नहीं पाए हैं तो रिश्ते में फिर नोकझोंक हो सकती है। याद आने या गुस्सा शांत होने पर कपल फिर से पैचअप कर लेते हैं लेकिन विवाद के मुद्दे का हल न निकलने पर वह दोबारा रिश्ते के बीच आ सकते हैं।

विज्ञापन
Relationship Tips Mistakes to Avoid in Relation After Patchup With Partner Know Details in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

सम्मान न करना

जब ब्रेकअप के बाद आप दोबारा रिश्ते को एक मौका देने की सोचते हैं और पार्टनर के साथ सुलह कर लेते हैं तो इस स्थिति में कई बार पार्टनर आपको ओवर इस्टिमेट करने लगता है। पार्टनर को लगता है कि आप उनसे अलग हो ही नहीं सकते। ऐसे में वह आपका सम्मान करना कम कर देते हैं। आप, आपके परिवार या दोस्तों का मजाक बना सकते हैं। पैचअप के बाद अगर पार्टनर का इस तरह का रवैया दिखने लगे तो समझ जाइए कि रिश्ता अब संभालना मुश्किल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed