{"_id":"6a84c67f81db79f7f6022b23","slug":"dr-ck-gautam-will-continue-as-principal-for-the-time-being-agra-news-c-25-1-agr1008-1137252-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्राचार्य पद पर फिलहाल बने रहेंगे डॉ. सीके गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्राचार्य पद पर फिलहाल बने रहेंगे डॉ. सीके गौतम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। आगरा कॉलेज के प्राचार्य पद पर चल रहे विवाद में डॉ. सीके गौतम को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने डॉ. गौतम की नियुक्ति से संबंधित हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है और तीन महीने के अंदर मामले के निस्तारण के लिए हाईकोर्ट को निर्देश दिया है। ऐसे में डॉ. सीके गौतम फिलहाल आगरा कॉलेज के प्राचार्य पद पर बने रहेंगे।
डॉ. सीके गौतम की आगरा कॉलेज के प्राचार्य पद पर नियुक्ति को कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने डॉ. गौतम की नियुक्ति से जुड़े आदेशों पर रोक लगा दी थी। यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो अदालत ने मामले में अंतरिम राहत देते हुए हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी। डॉ. सीके गौतम को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से मार्च 2025 में आगरा कॉलेज का स्थायी प्राचार्य नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया। नियुक्ति के बाद से ही प्राचार्य पद को लेकर डॉ. गौतम और पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला के बीच विवाद चल रहा है।