{"_id":"5e9f2cc2aed3840a37161093","slug":"relationship-tips-things-you-shouldn-t-tell-your-friends-about-your-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलेशनशिप की ये 5 बातें किसी से भी न करें शेयर, रिश्तों में पड़ सकती है दरार","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
रिलेशनशिप की ये 5 बातें किसी से भी न करें शेयर, रिश्तों में पड़ सकती है दरार
Sat, 27 Jun 2020 09:43 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 27 Jun 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
relationship
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ लोग अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी बड़ाई करते हैं। अपने बारे में दूसरों से बातें करने में उन्हें मजा आता है, लेकिन अगर कुछ बातें ऐसी हैं, जो सिर्फ पाटर्नर और आपके बीच में ही रहे तो बेहतर है। आइए, आज जानते हैं, रिश्ते को लेकर कौन सी ऐसी बातें हैं जो आपको अपने खास दोस्तों से भी नहीं करनी चाहिए।
relationship
लड़ाई-झगड़े
- जब हम उदास और दुखी होते हैं तो किसी से अपने दिल की बात करना चाहते हैं, लेकिन अपनी नोकझोंक के बारे में अपने दोस्तों को बताना अच्छा आईडिया नहीं है। आप दोनों कुछ समय बाद फिर से नॉर्मल हो जाएंगे, लेकिन आपके दोस्त इस बात को लंबे समय तक याद रखेंगे। कपल्स के बीच में लड़ाई झगड़े होना आम बात है, लेकिन इस मामले में अपने दोस्तों पर भरोसा करना ठीक नहीं है। पूरी दुनिया के सामने अपनी जिंदगी खुली किताब की तरह नहीं रखनी चाहिए।
पैसों से जुड़ी समस्या
- सिर्फ आपकी वजह से ही आपके दोस्त आपके पार्टनर की इज्जत कर सकते हैं। आप अपने पार्टनर की पीठ पीछे जितनी बुराइयां करेंगे, भविष्य में आपको उतनी ही मुश्किलें आएंगी। अगर आपका पार्टनर आर्थिक समस्या झेल रहा है तो इस बारे में जाकर दोस्तों को बोलने की कोई जरूरत नहीं है। ये आपकी शख्सियत को भी खराब करेगा और आपकी इमेज मतलबी इंसान की बना देगा। अगर ऐसा कोई भी मसला है तो उसे अपने पार्टनर के साथ डिस्कस करें, पूरी दुनिया से नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship
- फोटो : pixa
पार्टनर की पर्सनल प्रॉब्लम्स
- अपने दोस्तों से साथ पॉजिटिव रिस्पांस की उम्मीद में कभी भी अपने पार्टनर की पर्सनल परेशानियों की चर्चा ना करें। अगर आपके पार्टनर के परिवार में कुछ बुरा हुआ है तो उस बात को अपने तक रखें क्योंकि उन्होंने आप पर भरोसा करके वो जानकारी आपके साथ साझा की है। अगर उन्हें कहीं से ये खबर मिलती है कि आपने ये सूचना किसी से बांटी है तो वो फिर कभी आप पर भरोसा नहीं करेंगे।
विज्ञापन
relationship
- फोटो : pixa
पार्टनर का पूर्व रिलेशनशिप
- अपने दोस्तों के साथ अपने पार्टनर के पुराने रिलेशनशिप के बारे में बात ना करें, ये सिर्फ नकारात्मकता को बढ़ावा देगा। उन्हें आप पर विश्वास है तभी ये सारी बातें आपको पता चल पायी। अपने दोस्तों के साथ इसकी गॉसिपिंग करके उनका भरोसा ना तोड़ें। अपने पार्टनर के ट्रस्ट को बनाए रखना सिर्फ आपके ही हाथ में है।