सब्सक्राइब करें

Shraddha Walker Case: ये रहे टाॅक्सिक रिश्ते से बाहर निकलने के तरीके, ताकि श्रद्धा-आफताब जैसा न हो हश्र

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 05 Dec 2022 04:10 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Walker Case: What is a Toxic Relationship How To Get Out of It
टाॅक्सिक रिलेशनशिप से बाहर निकलने के टिप्स - फोटो : istock

Shraddha Walker Case Toxic Relationship: श्रद्धा-आफताब का मामला हर प्रेमी जोड़े के लिए एक सबक है। प्रेम के लिए नौजवान अपने घर परिवार को छोड़ एक रिश्ते में आ जाते हैं। इस दौरान रिलेशनशिप में होने वाली दिक्कतों, मनमुटाव व लड़ाई झगड़े को अनदेखा कर एक साथ रहते हैं। कपल के बीच का यह रिश्ता टॉक्सिन होने लगता है। हालांकि लोग इस बात को समझ नहीं पाते और रिलेशनशिप में आने वाली कड़वाहट को अनदेखा करते रहते हैं। हश्र श्रद्धा वाॅकर जैसा होता है, जिसमें प्रेमी आफताब श्रद्धा से इस तरह परेशान हो जाता है कि उसकी हत्या करके शव के टुकड़े टुकड़े कर देता है। जरूरी नहीं कि रिश्ते में कड़वाहट हत्या के पड़ाव तक पहुंचे लेकिन टॉक्सिक रिलेशनशिप कपल को दर्द और तकलीफ में जरूर डाल सकता है। इसलिए आपको ये पता होना चाहिए कि आपका रिश्ता कब टॉक्सिन होने लगा है और इससे बाहर कैसे निकलना है। जानिए टॉक्सिक रिलेशनशिप के संकेत और इस से बाहर निकलने के उपाय।

 

Trending Videos
Shraddha Walker Case: What is a Toxic Relationship How To Get Out of It
टाॅक्सिक रिलेशनशिप से बाहर निकलने के टिप्स - फोटो : Istock

टॉक्सिक रिलेशनशिप क्या है?

दर्दनाक और हानिकारक रिश्ते को टॉक्सिक रिलेशनशिप कह सकते हैं। इस तरह के रिश्ते में एक व्यक्ति दूसरे को नियंत्रित करने की कोशिश करने लगता है। पार्टनर पर काबू पाने के लिए अनैतिक और गलत बर्ताव करने लगते हैं। टॉक्सिक रिलेशनशिप में कपल के बीच नकारात्मकता आने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Walker Case: What is a Toxic Relationship How To Get Out of It
टाॅक्सिक रिलेशनशिप से बाहर निकलने के टिप्स - फोटो : iStock
टॉक्सिक रिलेशनशिप की पहचान

रिश्ते में नकारात्मकता या कोई रिलेशनशिप टॉक्सिन होने लगा है, इसकी पहचान के कुछ संकेत हैं। कपल को अपने रिश्ते और पार्टनर पर हमेशा ध्यान देना चाहिए और टॉक्सिक रिलेशनशिप की पहचान करनी चाहिए।
  • बातचीत बंद होना
  • ईर्ष्या
  • धोखा
  • मनमर्जी चलाने के लिए अधिक प्रेम दिखाना
  • गुस्सा करना
  • तोड़फोड़ करना
  • दुर्व्यवहार करना
  • पार्टनर को गलती का जिम्मेदार ठहराना
Shraddha Walkar Murder Case: कहीं श्रद्धा-आफताब जैसा न हो रिश्ते का हश्र, जान लें टॉक्सिक रिलेशनशिप के संकेत
Shraddha Walker Case: What is a Toxic Relationship How To Get Out of It
टाॅक्सिक रिलेशनशिप से बाहर निकलने के टिप्स - फोटो : istock

टॉक्सिक रिश्ते से बाहर निकलने के तरीके

इस तरह के जहरीले रिश्ते से बाहर निकलना बहुत आसान नहीं होता। अक्सर लोगों को उम्मीद रहती है कि उनका पार्टनर सुधर जाएगा। पार्टनर भी उन्हें उम्मीद दिलाता है कि दोबारा ऐसी कोई गलती नहीं करेगा जिससे दुख हो। अकेलेपन का डर, शादीशुदा हैं तो परिवार, बच्चे और समाज की बंदिशे आदि कई कारण होते हैं, जिसमें लोग चाहकर भी टॉक्सिक रिलेशनशिप से नहीं निकल पाते। लेकिन टॉक्सिक रिश्ते से बाहर निकलना चाहते हैं तो कुछ तरीके अपना सकते हैं।

विज्ञापन
Shraddha Walker Case: What is a Toxic Relationship How To Get Out of It
टाॅक्सिक रिलेशनशिप से बाहर निकलने के टिप्स - फोटो : Istock

दृढ़ निश्चय

आपको यह समझना होगा कि रिश्ते में सुधार रातों रात नहीं होगा। दृढ़ इच्छाशक्ति होने पर ही आप रिश्ते से बाहर निकलने को लेकर पूरी तरीके से तैयार हो सकेंगे। पार्टनर की कोई बात या समाज, परिवार का दबाव आपको फैसले से भटकना नहीं सकेगा। इसलिए पहले निश्चय कर लें कि आपको टॉक्सिक रिश्ते को खत्म कर देना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed