फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगा इन जादुई शब्दों का इस्तेमाल

Wed, 02 Jan 2019 08:47 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Wed, 02 Jan 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
These golden words can make your relationship bond strong and happy

क्या आप उन जादुई शब्दों के बारे में जानते हैं जो न सिर्फ आपकी लव लाइफ को स्ट्रांग बनाएंगे बल्कि एक दूसरे के प्रति आप दोनों के विश्वास की डोर को भी मजबूत बना देंगे। किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए कपल्स को छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए।हाल ही में हुई एक स्टडी में इस बात का खुलासा किया गया है कि जो कपल्स अपने रिश्ते में मैं की जगह हम शब्द का इस्तेमाल करते हैं वो ज्यादा खुश रहते हैं। आइए जानते हैं और क्या खुलासे करती है ये स्टडी। 

These golden words can make your relationship bond strong and happy
इस स्टडी में बताया गया कि 'मैं' की जगह 'हम' शब्द का इस्तेमाल किसी भी रिश्ते में काफी सकारात्मक असर डालता है। जब लोग हम शब्द का इस्तेमाल करते हैं तो पता चलता है कि व्यक्ति सिर्फ अपने बारे में सोचने की जगह अपने रिश्ते को भी ध्यान रखता है। 
These golden words can make your relationship bond strong and happy

इस रिसर्च में करीब 30 स्टडीज को शामिल किया गया जिसमें 5300 लोगों ने भाग लिया। इस रिसर्च में हिस्सा लेने वाले लोगों पर हुई रिसर्च से पता चला कि 'हम' और 'हमारे' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने वाले पार्टनर्स ज्यादा खुश रहते हैं। लीड ऑथर अलेक्जेंडर करन ने बताया, 'इन सारी स्टडीज को एक साथ समझने के बाद हमें बड़ा पहलू समझ में आया कि 'हम' कहकर बात करना रिश्ते में स्वतंत्रता और रोमांटिक रिलेशनशिप को दर्शाता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
These golden words can make your relationship bond strong and happy
शोधकर्ताओं ने इस रिसर्च में हिस्सा लेने वाले लोगों के संतुष्टि, सकारात्मक और नकारात्मक पहलू के साथ उनकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ जैसे फैक्टर्स को परखा। 
विज्ञापन
These golden words can make your relationship bond strong and happy
इस स्टडी के रिजल्ट देखने के बाद लोगों ने सवाल किया कि क्या खुशहाल कपल्स हम कहकर बात करते हैं या हम कहकर बात करने वाले कपल्स खुशहाल रहते हैं! इसके बाद शोधकर्ताओं ने बताया कि ये दोनों ही बातें सही हैं। पार्टनर या खुद के इन शब्दों के इस्तेमाल करने से सोचने का तरीका बदल जाता है जिससे आपका रिलेशनशिप बेहतर होता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed