{"_id":"5cf13280bdec2207066cb141","slug":"tips-for-working-couple-for-happy-married-life-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस तरह वर्किंग कपल्स अपनी मैरिड लाइफ को बना सकते हैं खुशहाल","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
इस तरह वर्किंग कपल्स अपनी मैरिड लाइफ को बना सकते हैं खुशहाल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Sat, 01 Jun 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बदलते समय और सोच के साथ महिला और पुरुष दोनों की भूमिका बदली है। आज के वक्त में महिलाएं भी अपने करियर के लेकट चिंतित रहती हैं और नौकरी पेशे में है। ऐसे बहुत सारे कपल हैं जो वर्किंग हैं। हालांकि दोनों के वर्किंग होने के कारण अधिकांश घरों में इसका प्रभाव उनके प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जीवन पर भी पड़ता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप दोनों पार्टनर वर्किंग हैं तो अपनी लाइफ को कैसे मैनेज करें।
2 of 5
घर के कामों को जेंडर के हिसाब से ना बांटें
आप दोनों पार्टनर को समझना होगा कि लड़का होने का मतलब यह नहीं कि आप घर के काम नहीं कर सकते। और आप महिला होने के नाते आप बाहर का काम नहीं कर सकती। काम को नजरिए से देखिए और जो भी उस वक्त फ्री बैठा हो वह दूसरे की काम को पूरा करने में सहायता करें। इससे घर का काम मिलजुल कर जल्दी होगा और आपकी परेशानियां खत्म होंगी।
3 of 5
वीकेंड्स पर बाहर घूमें
अगर आप दोनों पार्टनर वर्किंग हैं और वीकेंड्स के दिन घर का काम करते हैं या आराम करते हैं तो ऐसा बिल्कुल ना करें। अपने वीकेंड्स पर केवल पार्टनर को वक्त दें। उनके साथ टाइम बिताएं, बाहर घूमें। हो सके तो एक छोटी सी ट्रिप प्लान कर के साथ जाएं। इससे दोनों की जिंदगी में खुशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पति-पत्नी दोनों बच्चे का ख्याल रखें
आप दोनों वर्किंग होने के साथ-साथ माता-पिता भी हैं तो आपकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। ऐसे में आपको अपनी लाइप को मैनेज करना बहुत जरुरी है। क्योंकि इसका प्रभाव आपके बच्चों पर पड़ सकता है। आप दोनों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि ऑफिस से आने के बाद दोनों लोग बच्चों के साथ वक्त बिताएं।
विज्ञापन
5 of 5
पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखें
अगर आप दोनों पार्टनर वर्किंग हैं तो एक बात का ध्यान रखें कि आप अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखें। घर-परिवार के साथ होते हुए ऑफिस का काम लेकर ना बैठें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।