फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर रूठ गया है आपका प्यार तो इन टिप्स की मदद से रिश्ते में घोलें पहले जैसी मिठास

Wed, 11 Mar 2020 09:52 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 11 Mar 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
Top 10 Ways To Make Your Girlfriend Happy and get back in your life
relationship - फोटो : pixa

प्यार एक बेहद ही संजीदा रिश्ता होता है। इस रिश्ते में सबसे जरूरी होता है अपने पार्टनर को समय और महत्व देना। कई बार रिश्ते में थोड़ी सी लापरवाही भारी पर जाती है और आपका प्यार आपसे रूठ जाता है। आपके प्यार भरे रिश्ते में अब पहले जैसी गर्माहट नहीं रही है तो आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं वो जादुई टिप्स जिसकी मदद से आप आपने रिश्ते में पहले जैसी मिठास घोल सकते हैं।

Top 10 Ways To Make Your Girlfriend Happy and get back in your life
Valentine Day - फोटो : Pixa

स्पर्श से जगाएं खोया प्यार
कई बार ऑफिस और घर के बिजी शेड्यूल के चलते लोग अपने पार्टनर के साथ क्वॉलिटी टाइम नहीं बिता पाते, जिसकी वजह से एक समय के बाद उनके रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं और जीवन नीरस बन जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है तो अपने रूटीन में थोड़ा बदलाव करके साथी के साथ थोड़ा क्वॉलिटी टाइम बिताएं। अपने स्पर्श के जादू से उन्हें अपने प्यार का एहसास करवाएं। 

Top 10 Ways To Make Your Girlfriend Happy and get back in your life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सरप्राइज देकर जताएं प्यार
यूं तो प्यार में पैसा या उपहार कोई मायने नहीं रखते, लेकिन ये बात भी सच है खोए हुए प्यार को वापस पाने में उपहारों का बहुत बड़ा हाथ होता है। जिस तरह पार्टनर का 'स्पर्श' आपके प्यार को साइलेंट लैंग्वेज में बयां करता है, उसी तरह सरप्राइज गिफ्ट्स भी जाने-अनजाने पार्टनर के सामने आपके प्यार का इजहार करने में आपकी मदद करते हैं। अपने पार्टनर के लिए उनकी पसंद का कोई गिफ्ट खरीदकर उन्हें सरप्राइज दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 10 Ways To Make Your Girlfriend Happy and get back in your life
relationship - फोटो : pixa

रोजाना की आदतों में बदलाव
अक्सर लड़कियों को लड़कों की रोजमर्रा की कुछ आदतें पसंद नहीं आती, जिसकी वजह से दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी होता रहता है। जैसे पार्टनर की केयर न करना, अपनी सेहत का ख्याल न रखना, रोजाना के कामों में हाथ न बंटाना, फोन या मैसेज के जरिए कभी भी हालचाल न पूछना या स्पेशल दिनों को अक्सर भूल जाना। ऐसी बातें आपके रिश्ते में एक समय बाद कड़वाहट भर देती है।जिसकी वजह से आप दोनों के बीच प्यार कम हो जाता है।

विज्ञापन
Top 10 Ways To Make Your Girlfriend Happy and get back in your life
Relationship

फोन और सोशल मीडिया से रहें दूर
अगर आप भी घर और ऑफिस हर समय सोशल मीडिया पर बिजी रहते हैं, तो आपके रिश्ते में दूरियां आना तय है। ऐसे लोगों के पार्टनर कुछ समय बाद खुद को अकेला और नेगलेक्टेड फील करने लगते हैं। आप अपने फोन से दूर हटकर थोड़ा समय अपने साथी के लिए भी निकालें। ऐसा करने से आसानी से एक बार फिर आप अपना खोया प्यार वापस पाकर अपने रिश्ते को मधुर बना सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed