भाईदूज का त्योहार भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है। रक्षाबंधन के बाद भाई-बहन को इसी दिन का इंतजार होता है। इस दिन बहन पूरे उत्साह के साथ सजती हैं, फिर भाई का तिलक करती हैं, दोनों एकदूजे के सुखपूर्ण जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, साथ भोजन करते हैं और फिर आती है उपहार की बारी। उपहार को लेकर बहनों का उत्साह देखते ही बनता है लेकिन भाईयों के लिए हमेशा यह समस्या रहती है कि वे ऐसा कौनसा उपहार लें जो बहन के काम तो आए ही साथ ही उसे पसंद भी आ जाए। अगली स्लाइड्स से जानिए ऐसे गिफ्ट आइडियास जो कि बहन के लिए उपयोगी तो होंगे ही साथ ही उन्हें पाकर बहन हो जाएंगी बहुत खुश।
{"_id":"5faaed31bc02b20b142e32c8","slug":"unique-bhaidooj-gift-ideas-for-sister","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhai dooj 2020: इस भाईदूज इन उपहारों से बहन को करें खुश","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Bhai dooj 2020: इस भाईदूज इन उपहारों से बहन को करें खुश
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Mon, 16 Nov 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
fitness band
- फोटो : सोशल मीडिया
फीटनेस बैंड
फीटनेस बैंड बहन को दिये जाने वाले उपहारों की सूची में एक अच्छा विकल्प हो सकता है। घड़ी जीवन में अच्छा समय लाने की सूचक तो होती है पर यदि वो हमारे खास व्यक्ति की सेहत का भी ख्याल रखे तो कितनी अच्छी बात होगी। अधिकांश लड़कियां अपनी फीटनेस को लेकर बहुत चिंतित भी रहती हैं। फीटनेस बैंड के सिंपल- सोबर लुक से बहन की कलाई भी खूबसूरत लगेगी।

shoes
- फोटो : pixabay
रुचि विशेष की कोई वस्तु
आपकी बहन यदि कलाकार हैं तो आप कला से संबंधित उपयोग में आने वाली कोई वस्तु दे सकते हैं। यदि बहन चित्रकारी करती हैं तो आप ड्राइंग टूल्स दे सकते हैं। यदि लिखने की शौकीन हैं तो डायरी, पेन, किताबें इत्यादि दे सकते हैं। यदि किसी खेल से जुड़ी हैं तो स्पोर्टस वियर, शूज, किट आदि दिला सकते हैं। घूमने- फिरने की शौकीन हैं तो ट्रेवल वाऊचर भी उपहार स्वरुप दे सकते हैं।

गर्म कपड़े
जाड़े की शुरुआत हो चुकी है इसलिए आप इस भाईदूज रिश्ते की गर्माहट को बरकरार रखते हुए अपनी बहन को वुलन्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। बहन जब-जब उस गर्म कपड़े को पहनेंगी, तब-तब आपके स्नेह भाव को महसूस कर सकेंगी। यदि बहन का पसंदीदा रंग आप जानते हैं तो उस रंग में शॉल, स्वेटर, जैकेट में से कुछ भी ले सकते हैं।

gift card
- फोटो : epicwaterfilters
गिफ्ट कार्ड
यदि कुछ भी समझ नहीं आ रहा कि बहन के लिए क्या लिया जाए तो किसी भी शॉपिंग स्टोर से एक सीमित राशि का गिफ्ट कार्ड तैयार करवा लें। बहन अपनी आवश्यकतानुसार कोई भी चीज खरीद सकती हैं और यदि बहन को खास महसूस करवाना है तो समय निकालकर बहन के साथ शॉपिंग पर जाएं। उनकी पसंद- नापसंद का ख्याल करें। ये उन्हें पसंद आएगा।