फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैप्पी चॉकलेट डे 2020: बहुत ही दिलचस्प है स्वादिष्ट 'चॉकलेट' का इतिहास

Sun, 09 Feb 2020 10:01 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 09 Feb 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
Valentine Day 2020 history of chocolate and candy bars chocolate day
चॉकलेट डे 2020

वैलेंटाइन वीक के दौरान तीसरे दिन यानी की 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने साथी को चॉकलेट देते हैं। इसके अलावा 7 जुलाई को पूरे विश्व में वर्ल्ड चॉकलेट डे मनाया जाएगा। कहा जाता है कि यूरोप में पहली बार 7 जुलाई साल 1550 को चॉकलेट डे मनाया गया था। कुछ लोगों का मानना है कि चॉकलेट डे लगभग 4 हजार साल पुराना है तो कुछ का मानना है कि दो हजार साल पुराना है। एक बात सच है कि पहली बार चॉकलेट का पेड़ अमेरिका में देखा गया था।

Valentine Day 2020 history of chocolate and candy bars chocolate day
चॉकलेट डे 2020

इतिहास
अमेरिका के जंगल में चॉकलेट के वृक्ष की फलियों में जो बीज होते हैं उन्हीं से चॉकलेट पर प्रयोग की शुरुआत हुई थी। चॉकलेट पर प्रयोग करने वालों की लिस्ट में मैक्सिको और अमेरिका सबसे पहले थे। साल 1528 में स्पेन के राजा ने मैक्सिको पर कब्जा जमाया। इस दौरान राजा को कोको बहुत पसंद आया। इसके बाद वह कोको के बीजों का पड़ा मैक्सिको से स्पेन ले गए। देखते ही देखते स्पेन में चॉकलेट रईसों की पसंदीदा ड्रिंक बन गई।

Valentine Day 2020 history of chocolate and candy bars chocolate day
चॉकलेट डे 2020

शुरुआती दौर में चॉकलेट का स्वाद कसैला और तीखा था इसलिए कोको के बीजों को रोस्ट करके पीस कर पाउडर बनाया जाता था। इसके बाद पाउडर के तीखेपन को दूर करने के लिए इसे पानी में घोलकर शहद, वनीला और अन्य चीजें मिलाकर कोल्ड कॉफी पेय बनाया गया। हालांकि इसके बाद एक अंग्रेज डॉक्टर सर हैंस स्लोन ने दक्षिण अमेरिका का दौरा किया। वहां पर उन्होंने इस पेय की नई रेसिपी तैयार कर उसे खाने लायक बनाया। फिर इसका नाम रखा कैडबरी मिल्क चॉकलेट।

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2020 history of chocolate and candy bars chocolate day
चॉकलेट डे 2020

यूरोप ने बनाया मीठा
1828 में एक डच केमिस्ट कॉनराड जोहान्स वान हॉटन नाम के शख्स ने कोको प्रेस नाम की मशीन का निर्माण किया। कॉनराड ने इस मशीन के माध्यम से चॉकलेट एल्केलाइन सॉल्ट मिलाकर इसके तीखेपन को कम किया। फिर साल 1848 में ब्रिटिश चॉकलेट कंपनी जे.एर फ्राई एंड संस ने पहली बार कोको में बटर, दूध और शक्कर मिलाकर पहली बार इसे पीने के बाद खाने लायक चॉकलेट में तब्दील किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed