{"_id":"5c5c0b45bdec2217fb3316b3","slug":"valentine-day-99-year-old-grandmother-love-letter-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"99 साल की उम्र में मिला 77 साल पहले खोया प्यार, ऐसी है यह वैलेंटाइन कहानी","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
99 साल की उम्र में मिला 77 साल पहले खोया प्यार, ऐसी है यह वैलेंटाइन कहानी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 07 Feb 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
love story
Link Copied
कुछ प्रेम कहानियां ऐसी होती हैं जो आपको सिर्फ भावुक ही नहीं करती बल्कि सोचने पर मजबूर कर देती हैं। ऐसी ही एक प्रेम कहानी 99 साल की एक बुजुर्ग महिला की है जिनको अपने मंगेतर का हाथ से लिखा खत 77 साल बाद मिला। यह प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प है और इसका सबंध भारत से भी जुड़ा है। वैलेंटाइन डे आने वाला है ऐसे में हम आपको इस प्यारी सी लव स्टोरी से रूबरू करा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 4
love story
यह प्रेम कहानी फेलिस पोंटिंग और बिल वॉकर की है। बिल वॉकर भारत में विल्टशायर रेजीमेंट में तैनात थे। फेलिस पोंटिंग और बिल वॉकर को एक दूसरे से दूसरे विश्व युद्ध के दौरान प्रेम हुआ। फेलिस पोंटिंग के मंगेतर बिल वॉकर एक सैनिक थे जो भारत में तैनात थे। बिल का लिखा खत उनकी मंगेतर को उनकी मौत के बाद मिला। जहाज डूबने की वजह से बिल की मौत 1941 में हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
love letter
बिल ने अपनी मंगेतर को खत लिखा लेकिन वो उनतक नहीं पहुंचा। दरअसल, फेलिस पोंटिंग ने बिल को विवाह प्रस्ताव स्वीकार करने का खत लिखा और इसके जवाब में बिल ने भी उन्हें खत लिखा। लेकिन बिल का खत पोंटिंग तक नहीं पहुंचा। पोंटिंग ने सोचा कि बिल ने उनके खत का जवाब नहीं दिया। यह सोचकर पोंटिंग ने किसी दूसरे शख्स से विवाह कर लिया।
4 of 4
love story
पोंटिंग ने जिम होलोवे से शादी कर ली। उनके चार बच्चे हुए। जिम होलोवे की मौत के बाद पोंटिंग ने रेजिनाल्ड पोंटिंग से दूसरा विवाह कर लिया। उनके सात पोती-पोते हैं। इस घटना के 77 साल बाद पोटिंग को बिल का खत मिला और उन्होंने इस खत को पढ़ा। यह खत अब लंदन पोस्टल म्यूजियम में रखा हुआ है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।