पति-पत्नी का रिश्ता बड़ा ही नाजुक होता है। इसमें प्यार के साथ ही सम्मान भी बहुत जरूरी होता है। जहां आम आदमी एक दूसरे की जरूरतों और सम्मान में लापरवाही कर देते हैं वहां बॉलीवुड के कुछ सितारे शादीशुदा रिश्तों को लेकर एक नया कीर्तिमान बनाते हैं। अब आप कहेंगे कि बॉलीवुड के शादीशुदा जोड़े तो जल्दी ही तलाक ले लेते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। अक्षय कुमार, शाहरुख खान जैसे हीरो अपनी शादीशुदा जिंदगी को बखूबी निभा भी रहे हैं और पारिवारिक जिंदगी में काफी खुश भी हैं। तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ खास गुण किंग खान के जो उन्हें बनाते हैं पति नं. वन।
शाहरुख खान जैसा 'आइडियल पति' बनना है तो पत्नी की इन बातों का करें सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख ने हिंदू धर्म की गौरी से परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। हालांकि शादी के इतने सालों बाद भी उन दोनों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच कितना ज्यादा प्यार और विश्वास है। दरअसल, पति होने के नाते शाहरुख कुछ चीजों का बहुत ज्यादा ख्याल रखते हैं। जिसके बारे में आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे कि इतनी छोटी बातें भी जिंदगी को खुशहाल बनाने में अहमियत रखती हैं।
शाहरुख अपनी पत्नी गौरी के पर्स को कभी नहीं छूते। छूने से मतलब है कि वो अपनी पत्नी के पर्स को खोलकर कभी नहीं देखते। पत्नियों के पर्स को खोलकर देखने का मतलब है कि उनके पर्सनल स्पेस में दखल देना। भले ही आप शादीशुदा हो लेकिन व्यक्तिगत स्पेस का सम्मान करना बहुत जरूरी होता है। हर पति को शाहरुख खान के इस गुण को जरूर फॉलो करना चाहिए क्योंकि खुशहाल जिंदगी जीने के लिए एक दूसरे का सम्मान करना बहुत जरूरी है।
शाहरुख खान हमेशा पत्नी गौरी के कमरे में दरवाजा खटखटाकर ही जाते हैं। खासतौर पर जब वो तैयार हो रहीं हो। पति की ये आदत दिखाती है कि वो अपनी पत्नी का कितना सम्मान करते हैं। शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग तो हैं ही अपनी इन्हीं आदतों के कारण गौरी के दिल पर भी राज करते हैं।
शाहरुख खान खुद तो सुपरस्टार हैं साथ ही उनकी पत्नी भी अपने फील्ड में माहिर हैं। वो अपनी पत्नी के करियर में चुपचाप बैकग्राउंड में रहकर उनकी मदद करने की कोशिश करते हैं। शाहरुख खान बताते हैं कि उनकी पत्नी ने जो भी मुकाम हासिल किया है वो अपनी मेहनत, लगन और टैलेंट के बल किया है। ऐसे में अपनी पत्नी के करियर के प्रति दिखाया गया सम्मान उन्हें गौरी की नजर में ऊंचा उठाता है। हर पति को शाहरुख खान की इस आदत को जरूर अपने अंदर उतारने की कोशिश करनी चाहिए।