फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ablutophobia: नहाने से डरता है आपका बच्चा तो हो सकती हैं ये मानसिक बीमारी, जानिए क्या हैं लक्षण

Mon, 20 Jan 2025 11:16 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 20 Jan 2025 11:16 AM IST
सार

सर्दी के मौसम में बच्चे पानी को देखते ही भागने लगते हैं। ऐसे में उन्हें नहलाना आसान काम नहीं है। लेकिन अगर वे हर मौसम में ऐसा करते हैं तो यह ‘एब्लूटोफोबिया’ हो सकता है।
 

विज्ञापन
What is Ablutophobia Fear Of Bathing Causes Symptoms and Treatment
बच्चे को नहाने से डर लगे तो इसे एब्लूटोफोबिया कहा जाता है - फोटो : Amar Ujala

दीपिका शर्मा 



Ablutophobia :
सर्दियों में बच्चे अक्सर न नहाने की जिद करते हैं, क्योंकि उन्हें ठंडे पानी से डर लगता है। सर्द हवाओं के कारण बच्चों का ऐसा करना स्वभाविक है, लेकिन अगर वे हमेशा ही नहाने से डरते हैं तो यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। चिकित्सकों के अनुसार, रोजाना नहाने से डरना एक प्रकार की मानसिक समस्या है। चिकित्सकीय भाषा में इसे ‘एब्लूटोफोबिया’ कहा जाता है।

एब्लूटोफोबिया को समझें

यदि कोई व्यक्ति किसी चीज से अत्यधिक डरता है तो उस डर को फोबिया कहा जाता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ ट्रस्ट सोर्स के अनुसार, एब्लूटोफोबिया पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक पाया जाता है। बच्चे का एब्लूटोफोबिया से पीड़ित होने का सबसे नकारात्मक पहलू यह है कि वह स्वच्छता की आदतों से बचने की कोशिश करने लगता है, जिससे उसकी शारीरिक और मानसिक सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

What is Ablutophobia Fear Of Bathing Causes Symptoms and Treatment
क्या हैं एब्लूटोफोबिया के लक्षण - फोटो : Freepik

लक्षणों की पहचान

इस स्थिति में पीड़ित बच्चा शारीरिक स्वच्छता पर अधिक ध्यान नहीं देता है और अक्सर गंदा रहता है। साथ ही जब उसे जबरदस्ती नहलाने की कोशिश की जाती है तो वह डर के कारण सांस लेने में परेशानी, कंपकंपी, चक्कर आना, मुंह सूखना और पानी को देखकर घबराहट जैसी दिक्कतों के कारण जोर-जोर से रोने लगता है।

What is Ablutophobia Fear Of Bathing Causes Symptoms and Treatment
बच्चे को नहाने से क्यों डर लगता है - फोटो : Adobe stock

क्या है वजह

चिकित्सकों के अनुसार, एब्लूटोफोबिया के कारणों पर अभी शोध किए जा रहे हैं। अभी तक जो केस सामने आए हैं, वे मुख्य रूप से किसी भयावह या दर्दनाक अनुभव के बाद विकसित हुए हैं। उदाहरण के लिए, किसी को पानी में डूबते देखना या पानी की वजह से उठाई गई कोई शर्मिंदगी प्रमुख रूप से एब्लूटोफोबिया की वजह बनी है। इसके अलावा आनुवंशिकता भी इसके प्रमुख कारणों में से एक पाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What is Ablutophobia Fear Of Bathing Causes Symptoms and Treatment
नहाता हुआ बच्चा - फोटो : Freepik

डर का खात्मा

वैसे तो इस बीमारी का दवाओं के जरिए कोई इलाज संभव नहीं है, लेकिन एक्सपोजर थेरेपी और रिलैक्सेशन टेक्निक की मदद से कुछ हद तक इस परेशानी से निजात पाई जा सकती है। साथ ही आप बच्चे को सफाई की प्रक्रिया से धीरे-धीरे परिचित कराएं, जैसे- पहले हाथ धोने से शुरुआत करें, फिर धीरे-धीरे स्नान की आदत डलवाएं। इस दौरान आप उसे छोटे-छोटे इनाम दें, जिससे उसे सकारात्मक प्रेरणा मिले। आप उसके लिए सफाई को एक सकारात्मक और मजेदार गतिविधि बनाएं, जैसे- नहाने के दौरान गीत गाना। अगर बच्चा फिर भी ठीक नहीं हो पा रहा है तो उसके डर को समझें और उसे  सहारा दें। याद रखें कि बच्चों के डर को दूर करने में समय लगता है, इसलिए धैर्य रखें।

विज्ञापन
What is Ablutophobia Fear Of Bathing Causes Symptoms and Treatment
नहाता हुआ बच्चा - फोटो : Freepik

पानी को खेल की तरह जोड़ें

गंगाराम अस्पताल, दिल्ली के क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. आरती आनंद बताती हैं, कहा जाता है, तन स्वस्थ तो मन स्वस्थ। इसके लिए रोजाना नहाना जरूरी है। बच्चों या बड़ों का भी नहाने में आलस दिखाना सामान्य बात है, लेकिन पानी से डरना ‘एब्लूटोफोबिया’ हो सकता है। इस फोबिया से पीड़ित बच्चा पानी से दूर रहने की कोशिश में रहता है, जिस कारण रोजमर्रा के कामों में पानी के उपयोग से बचता है। इससे कई बार उसके शरीर से दुर्गंध आने लगती है और लोग उससे दूरी बना लेते हैं। इसका असर उसकी मानसिक सेहत पर पड़ता है। यदि समय पर इलाज न किया जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है। इसलिए जहां तक संभव हो, पानी को उससे खेल की तरह जोड़ने का प्रयास करें और डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed