फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रेटी लाइफस्टाइल: डांस सिखाते-सिखाते फिल्म डायरेक्ट करने लगे रेमो डिसूजा, जानें कितनी है उनकी नेटवर्थ

Fri, 21 Jan 2022 12:58 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 21 Jan 2022 12:58 PM IST
विज्ञापन
remo d'souza assets net worth lifestyle and car collection
remo dsouza - फोटो : social media

रेमो डिसूजा फिल्मों में कोरियोग्राफर से लेकर टीवी पर डांस रिएलिटी शो में जज की भूमिका में दिखते हैं। इसके साथ ही रेमो ने कई फिल्में भी डायरेक्ट की है। रेमो ने फिल्मों में कोरियोग्राफर के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी। इस के साथ ही वो अफलातून फिल्म में एक्टिंग भी कर चुके हैं। रेमो डिसूजा का असली नाम रमेशा गोपी है। फिल्म रंगीला में कोरियोग्राफी के हिट होने के बाद से वो लगातार आगे बढ़ते गए। 

remo d'souza assets net worth lifestyle and car collection
रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल - फोटो : Instagram/remodsouza

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेमो डांस रिएलिटी शो में जज के लिए एक एपिसोड के करीब दो से तीन लाख रुपये चार्ज करते हैं। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ करीब सात मिलियन से ज्यादा है। वहीं रेमो के पास अच्छी खासी महंगी कारों का कलेक्शन भी है।

remo d'souza assets net worth lifestyle and car collection
remo dsouza - फोटो : social media

जिसमे रेंज रोवर एवॉक कार शामिल है। जिसकी कीमत करीब 59 लाख रुपये है। इसी के साथ ही मर्सिडीज बेंज, रेंज रोवर एलडब्लूबी वॉग और मिनी कूपर कारें उनके कलेक्शन में शामिल हैं। रेमो डिसूजा मुख्य रूप से टेलीविजन शो में डांस स्टेप की कोरियोग्राफी के जरिए, फिल्मों और इवेंट्स के जिरिए कमाते हैं। इसी के साथ ही वो फिल्म डायरेक्ट कर भी कमाते हैं। फोर्ब्स के अनुसार उनकी सैलरी करीब 2.65 करोड़ तक पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
remo d'souza assets net worth lifestyle and car collection
रेमो डिसूजा - फोटो : Instagram/remodsouza

रेमो ने साल 2011 में पहली फिल्म फालतू डायरेक्ट की थी। इसी के साथ ही वो एबीसीडी और स्ट्रीट डांसर डायरेक्ट की है। एबीसीडी रेमो डिसूजा की पहली 3डी डांस फिल्म थी। वहीं रेमो डांस प्लस डांस रिएलिटी शो के सुपर जज बन चुके हैं। जो हिट टेलीविजन शो था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed