सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: शार्क टैंक इंडिया से अशनीर ग्रोवर ने की कितनी कमाई? जानें भारतपे के मालिक की नेटवर्थ

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 26 Feb 2022 01:28 PM IST
विज्ञापन
Shark Tank India Judge Ashneer Grover Net Worth 2022 MD Of BharatPe Income Car Collection Celebrity Lifestyle
अशनीर ग्रोवर की नेट वर्थ - फोटो : instagram/ashneer.grover

अपने यूनिक कॉन्सेप्ट आइडिया के कारण टीवी रिएलिटी शो शार्क टैंक इंडिया इन दिनों दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में उद्योग और निवेश से जुड़े भारत के दिग्गज बिजनेस पर्सन बतौर जज शामिल हुए हैं। शो में प्रतिभाग करने वाले कंटेस्टेंट स्टार्टअप को लेकर अपना यूनिक आइडिया जज के सामने रखते हैं, अगर जजों को उनका आइडिया पसंद आता है तो वह उनके व्यापार आइडिया पर निवेश करते हैं। प्रतिभागियों के बिजनेस प्रपोजल पर निवेश करने वाले ये व्यवसायी जज इन दिनों भारत के बेस्ट बिजनेस कंपनियों में शामिल हैं। इन्हीं जजों में शामिल हैं अशनीर ग्रोवर। अशनीर ग्रोवर फिनटेक कंपनी भारत-पे के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। अशनीर अपने बिजनेस के अलावा नेट वर्थ और लाइफस्टाइल के लिए चर्चा में रहते हैं। उनकी कंपनी सालाना करोड़ों का प्रॉफिट कमाती है। चलिए जानते हैं भारत पे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर की कुल संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।

Trending Videos
Shark Tank India Judge Ashneer Grover Net Worth 2022 MD Of BharatPe Income Car Collection Celebrity Lifestyle
अशनीर ग्रोवर की नेट वर्थ - फोटो : instagram/ashneer.grover

अशनीर ग्रोवर की कुल संपत्ति

शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन में सबसे ज्यादा सुर्खियों में अशनीर रहे। उनका गुस्सैल रवैया पूरे शो में चर्चा बना रहा। वह फिनटेक स्टार्टअप भारतपे के को- फाउंडर हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अशनीर 90 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। भारतीय रुपयों में अशनीर ग्रोवर करीब 700 करोड़ के मालिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shark Tank India Judge Ashneer Grover Net Worth 2022 MD Of BharatPe Income Car Collection Celebrity Lifestyle
अशनीर ग्रोवर की नेट वर्थ - फोटो : instagram/ashneer.grover

अशनीर ग्रोवर की कमाई

अशनीर ग्रोवर शार्क टैंक इंडिया टीवी शो के सबसे महंगे जज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अशनीर शार्क टैंक इंडिया के एक एपिसोड के लिए 10 लाख रुपये चार्ज करते हैं। भारत पे से करोड़ों कमाने वाले अशनीर ने 22 अलग स्टार्टअप में भी अपना पैसा निवेश किया है। जुपिटर, लेनदेन क्लब, रुपीफाई, जूनियो, लिक्विलोन, यूएनआई, नजारा और वाहन जैसे स्टार्टअप में अशनीर ने इन्वेस्ट किया है।

Shark Tank India Judge Ashneer Grover Net Worth 2022 MD Of BharatPe Income Car Collection Celebrity Lifestyle
अशनीर ग्रोवर की नेट वर्थ - फोटो : instagram/ashneer.grover

अशनीर ग्रोवर का कार कलेक्शन

लग्जरी लाइफस्टाइल जीने वाले अशनीर को महंगी गाड़ियों का शौक हैं। उनके पास सबसे महंगी कारों का कलेक्शन है, जिसमें करीब ढ़ाई करोड़ की मर्सिडीज मेबैक एस 650, 1.89 करोड़ रुपये की पोर्श केमैन, 1.14 करोड़ की मर्सिडीज बेंज, जीएलएस 350, 58.80 लाख रुपये की ऑडी ए6 शामिल है।
 
विज्ञापन
Shark Tank India Judge Ashneer Grover Net Worth 2022 MD Of BharatPe Income Car Collection Celebrity Lifestyle
अशनीर ग्रोवर की नेट वर्थ - फोटो : instagram/ashneer.grover

अशनीर ग्रोवर का आलीशान घर

भारत पे के मालिक अशनीर ग्रोवर दिल्ली में रहते हैं। यहां अशनीर का पंचशील पार्क में एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत करीब 30 करोड़ बताई जा रही है। माता पिता, पत्नी और दो बच्चों के साथ अशनीर यहां रहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed