सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine War: जानें कैसे तय किया कॉमेडियन से राष्ट्रपति पद तक का सफर, आज जीते हैं शानदार जिंदगी

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 25 Feb 2022 04:15 PM IST
विज्ञापन
russia ukraine war volodymyr zelenskyy from a comedian to ukraine president luxurious lifestyle
Volodymyr Zelenskyy: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/zelenskiy_official

मौजूदा समय में सभी की नजरें एक ही जगह टिकी हैं, रूस और यूक्रेन युद्ध पर। हर कोई इस युद्ध को करीब से देख रहा है, और समझ रहा है कि क्या विश्व अगले विश्व युद्ध की तरफ तो नहीं बढ़ रहा? लोगों के मन में सवाल तो कई हैं, लेकिन फिलहाल इनके जवाब नहीं हैं। जहां एक तरफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी ताकतवर फौज के साथ यूक्रेन पर हमला बोल चुके हैं, तो वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। वे पहले ही कह चुके हैं कि हमारी कोई मदद नहीं कर रहा है, लेकिन हम आखिरी दम तक रूसी सेना का सामना करेंगे। इस दम को भरने वाले जेलेंस्की के बारे में आप कितना जानते हैं? शायद न के बराबर, लेकिन मौजूदा हालात चाहते हैं कि आप वोलोडिमिर जेलेंस्की के बारे में जानें। समझें कि आखिर वो इस पद तक पहुंचे कैसे, उनका जीवन कैसा रहा आदि। तो चलिए हम आपको इनके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
russia ukraine war volodymyr zelenskyy from a comedian to ukraine president luxurious lifestyle
Volodymyr Zelenskyy: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/zelenskiy_official

कैसा रहा जीवन?

  • दरअसल, वोलोडिमिर जेलेंस्की का जन्म 25 जनवरी 1978 क्रिवी रिह, यूएसएसआर में हुआ था। हालांकि, बाद में उनका परिवार मंगोलिया में रहने चला गया था। जेलेंस्की ने यूक्रेनी और रशियन भाषा पर पकड़ बनाई थी। वहीं, पढ़ाई के दौरान उनकी रूचि थिएटर और कॉमेडी में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
russia ukraine war volodymyr zelenskyy from a comedian to ukraine president luxurious lifestyle
Volodymyr Zelenskyy: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/zelenskiy_official

यहां से मिली थी प्रसिद्धि

  • जैसा कि वोलोडिमिर जेलेंस्की की रूचि थिएटर और कॉमेडी को लेकर थी। इसी कड़ी में वो आगे बढ़े और उन्होंने एक टीवी शो में स्कूल शिक्षक का किरदार निभाया। ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आया था, और यही वो शो था जहां से जेलेंस्की को काफी प्रसिद्धि मिली थी।
russia ukraine war volodymyr zelenskyy from a comedian to ukraine president luxurious lifestyle
Volodymyr Zelenskyy: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/zelenskiy_official

टीवी चैनल में करने लगे काम

साल 2011 में जेलेंस्की एक कंपनी में आर्ट डायरेक्टर की भूमिका में रहे थे। इसके बाद वे यूक्रेन के एक टेलीविजन चैनल इंटर टीवी में काम करने लगे। वहीं, टीवी में काम करने के अलावा वे फिल्मों से भी जुड़े और यहां अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा।

विज्ञापन
russia ukraine war volodymyr zelenskyy from a comedian to ukraine president luxurious lifestyle
Volodymyr Zelenskyy: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/zelenskiy_official

टीवी छोड़ राजनीति में एंट्री

  • वहीं, साल 2012 में जेलेंस्की ने टीवी को अलविदा कह दिया, और अपनी सियासी पारी शुरू की। इसके बाद वे लगातार आगे बढ़ते गए, और 19 अप्रैल 2019 में वे यूक्रेन के राष्ट्रपति बने। अगले दिन यानी 20 अप्रैल 2019 को उन्होंने शपथ ली और फिर अपना कार्यभार संभाला। इसके बाद से जेलेंस्की की पहचान एक कड़े फैसले लेने वाले नेता के तौर पर होने लगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed