{"_id":"69f3253199657eb5e10e1a19","slug":"food-poisoning-ho-to-kya-karein-natural-home-remedies-for-food-poisoning-2026-04-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Food Poisoning: फूड प्वाइजिंग होने पर सबसे पहले क्या करें?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Food Poisoning: फूड प्वाइजिंग होने पर सबसे पहले क्या करें?
Thu, 30 Apr 2026 06:17 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 30 Apr 2026 06:17 PM IST
सार
Home Remedies for Food Poisoning: गर्मी के मौसम में फूड प्वाइजनिंग होना काफी साधारण बात है। पर, ऐसे समय में क्या करना चाहिए, ये हर कोई नहीं जानता। आइए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
फूड प्वाइजिंग होने पर क्या करें?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Home Remedies for Food Poisoning: गर्मी के मौसम में जब लोग बाहर का खाना, कटे हुए फल या लंबे समय तक रखा हुआ भोजन खा लेते हैं, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इन समस्याओं में सबसे बड़ी दिक्कत है फूड प्वाइजिंग की।
फूड प्वाइजिंग होने पर क्या करें?
- फोटो : अमर उजाला
लक्षण दिखने पर क्या करें?
गर्मी में फूड प्वाइजनिंग होने पर सबसे पहला कदम है शरीर को हाइड्रेट रखना। उल्टी और दस्त के कारण शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स तेजी से निकल जाते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। ऐसे में बार-बार पानी पीना चाहिए और ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ORS), नारियल पानी या नमक-चीनी का घोल लेना फायदेमंद होता है।

- फोटो : instagram
खान-पान का ध्यान रखें
इस दौरान खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। भारी, तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से बचें। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन जैसे खिचड़ी, दलिया, उबला आलू या दही-चावल खाना बेहतर होता है। इससे पाचन तंत्र को आराम मिलता है।
इस दौरान खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। भारी, तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से बचें। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन जैसे खिचड़ी, दलिया, उबला आलू या दही-चावल खाना बेहतर होता है। इससे पाचन तंत्र को आराम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फूड प्वाइजिंग होने पर क्या करें?
- फोटो : Freepik
आराम करें
आराम करना भी उतना ही जरूरी है। शरीर पहले से कमजोर होता है, इसलिए ज्यादा शारीरिक गतिविधि करने से स्थिति बिगड़ सकती है। पर्याप्त नींद और आराम लेने से शरीर जल्दी रिकवर करता है।
आराम करना भी उतना ही जरूरी है। शरीर पहले से कमजोर होता है, इसलिए ज्यादा शारीरिक गतिविधि करने से स्थिति बिगड़ सकती है। पर्याप्त नींद और आराम लेने से शरीर जल्दी रिकवर करता है।
विज्ञापन
फूड प्वाइजिंग होने पर क्या करें?
- फोटो : Freepik.com
डॉक्टर से कब मिलें?
अगर लक्षण ज्यादा गंभीर हो जाएं, जैसे लगातार उल्टी, तेज बुखार, खून वाली दस्त या अत्यधिक कमजोरी, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के मामले में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।