सब्सक्राइब करें

Natural Weight Gain Tips: कम वजन से हैं परेशान? सिर्फ 50 रुपये खर्च करें और महीनेभर में देखें असर!

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Thu, 30 Apr 2026 06:17 PM IST
सार

Best Ayurvedic Way For Weight Gain : अगर आपका वजन नहीं बढ़ रहा है, और आप परेशान हैं तो हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसको आजमाने से आपका वजन बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
Best Ayurvedic way for weight gain under Rs 50 kam rupye me vajan kaise badhaye
कम पैसे में वजन कैसे बढ़ाएं? - फोटो : AI
Best Ayurvedic Way For Weight Gain : आजकल जहां एक ओर लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं, वहीं कई ऐसे लोग भी हैं जो दुबलेपन की समस्या से जूझ रहे हैं। पर्याप्त खाना खाने के बावजूद वजन न बढ़ना कई बार चिंता का कारण बन जाता है। इसी से परेशान लोग तरह-तरह के सप्लीमेंट्स और दवाइयों का सहारा लेते हैं, जो हर बार सुरक्षित या असरदार हों, ये जरूरी नहीं है।


इसी के चलते आयुर्वेद में वजन बढ़ाने के लिए कई प्राकृतिक और आसान उपाय बताए गए हैं, जिनको आप आजमाकर देख सकते हैं। इन उपायों में से एक है बनाना शेक का सेवन। यह न सिर्फ पौष्टिक होता है, बल्कि शरीर को स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने में मदद करता है। अगर सही तरीके और नियमितता से इसका सेवन किया जाए, तो यह दुबलेपन की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। 

 
Trending Videos
Best Ayurvedic way for weight gain under Rs 50 kam rupye me vajan kaise badhaye
केला - फोटो : Freepik.com
क्यों फायदेमंद है बनाना शेक?

बनाना शेक वजन बढ़ाने के लिए एक आसान और असरदार घरेलू उपाय माना जाता है। केले में भरपूर मात्रा में कैलोरी, पोटैशियम और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। जब इसे दूध के साथ मिलाकर पिया जाता है, तो यह और भी ज्यादा पौष्टिक हो जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Best Ayurvedic way for weight gain under Rs 50 kam rupye me vajan kaise badhaye
कम पैसे में वजन कैसे बढ़ाएं? - फोटो : instagram
ऐसे बनाएं बनाना शेक

इसे बनाने के लिए 2 पके हुए केले लें, एक गिलास दूध मिलाएं और स्वाद के लिए थोड़ा शहद या खजूर डाल सकते हैं। आप चाहें तो इसमें पीनट बटर या ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं, जिससे इसकी कैलोरी और बढ़ जाती है। इसे सुबह नाश्ते में या वर्कआउट के बाद पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

 
Best Ayurvedic way for weight gain under Rs 50 kam rupye me vajan kaise badhaye
कम पैसे में वजन कैसे बढ़ाएं? - फोटो : Freepil.com
मिलेंगे ये फायदे
 
  • यह शेक शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • नियमित रूप से सेवन करने से धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगता है और शरीर में ताकत भी आती है।

 
विज्ञापन
Best Ayurvedic way for weight gain under Rs 50 kam rupye me vajan kaise badhaye
कम पैसे में वजन कैसे बढ़ाएं? - फोटो : instagram
इन बातों का ध्यान अवश्य रखें 

हालांकि, सिर्फ बनाना शेक पीने से ही वजन नहीं बढ़ेगा। इसके साथ संतुलित आहार और नियमित व्यायाम भी जरूरी है। पर्याप्त नींद लेना और तनाव कम करना भी वजन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर किसी को डायबिटीज या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं, तो इस शेक को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed