फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shradh: पितृ पक्ष में केवल नॉनवेज ही नहीं इन चीजों को भी खाने से बचना चाहिए

Mon, 12 Sep 2022 03:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 12 Sep 2022 03:23 PM IST
विज्ञापन
Shradh 2022 Rules Foods To Avoid In Pitru Paksha Me Kya Nahi Khana Chahiye In Hindi
इस दिन से आरंभ हो रहे हैं पितृपक्ष - फोटो : अमर उजाला

पितृपक्ष का आरंभ 10 सितंबर से हो रहा है। इन 16 दिनों में हिंदू धर्म में पूर्वजों को तर्पण दिया जाता है। पूजा पाठ के साथ ही इन दिनों खाने को लेकर भी कुछ नियम बने हैं। जिनका पालन करना जरूरी होता है। मान्यता है कि अपने पूर्वजों (जिनकी मृत्यु हो चुकी हैं) उनको नाराज करने से तरक्की में रुकावट आती हैं और जीवन की सुख शांति भी खत्म होने लगती है। तो चलिए जानें वो कौन सी खाने-पीने की चीजें हैं, जिन्हें खाने को पितृपक्ष में निषेध माना गया है। 

Shradh 2022 Rules Foods To Avoid In Pitru Paksha Me Kya Nahi Khana Chahiye In Hindi
पितृपक्ष - फोटो : SOCIAL MEDIA

वैसे तो आमतौर पर किसी भी पूजा पाठ या व्रत त्योहार के दिन मांस मदिरा का सेवन वर्जित होता है। क्योंकि मांस मदिरा का सेवन करने से भगवान रुष्ट हो जाते हैं। वहीं पितृपक्ष में भी मांस मदिरा के सेवन से दूर ही रहना चाहिए। इसके साथ ही इन चीजों को भी नहीं खाना चाहिए।

Shradh 2022 Rules Foods To Avoid In Pitru Paksha Me Kya Nahi Khana Chahiye In Hindi
मूली
जमीन के नीचे उगने वाली सब्जियां

सब्जियों में कई सारी ऐसी सब्जियां होती हैं। जो जमीन के नीचे उगती हैं। इन्हें कंद कहते हैं। जैसे आलू, शकरकंद, मूली, गाजर, शलजम, चुकंदर, अरबी। इन सारी तरह की सब्जियों को पितृपक्ष में नहीं खाना चाहिए। इसके साथ ही इन सब्जियों का भोग भी नहीं लगाना चाहिए और ना ही श्राद्धभोज में इसे किसी ब्राह्मण को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से पूर्वज नाराज हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shradh 2022 Rules Foods To Avoid In Pitru Paksha Me Kya Nahi Khana Chahiye In Hindi
लहसुन प्याज
लहसुन प्याज है पूरी तरह वर्जित

लहसुन प्याज को तामसिक माना गया है। पितृपक्ष के समय पूरी सादगी से रहना चाहिए और भोजन भी वैसा ही सादा करना चाहिए। लहसुन प्याज को इन दिनों पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए। 

विज्ञापन
Shradh 2022 Rules Foods To Avoid In Pitru Paksha Me Kya Nahi Khana Chahiye In Hindi
चना रेसिपी - फोटो : Facebook/Yummy_Indian_Food_Recipes
चने का सेवन है अशुभ

पितृपक्ष में पूर्वजों को चना, चने की दाल, चने का सत्तू, चने की मिठाई चने से बने खाद्य पदार्थों को नहीं खिलाना चाहिए। इसलिए श्राद्ध के महीने में चने का सेवन नहीं करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed