फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebrity Lifestyle: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी में किसकी संपत्ति है ज्यादा, जानें दोनों की कमाई

Mon, 20 Jun 2022 05:19 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 20 Jun 2022 05:19 PM IST
विज्ञापन
Sidharth Malhotra and Kiara Advani Salary and Net Worth All Details News in Hindi
कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नेट वर्थ - फोटो : instagram

Sidharth Malhotra And Kiara Advani Salary and Net Worth: विक्की-कटरीना और रणबीर-आलिया की शादी के बाद अब इन दिनों एक और सेलिब्रिटी कपल लाइमलाइट में है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के बीच अफेयर की चर्चा लंबे समय से चल रही है। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर मुहर नहीं लगाई है लेकिन दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान जब अर्जुन कपूर मंच पर स्पीच दे रहे थे, तो किराया और सिद्धार्थ एक दूसरे की बातों में खोए नजर आ रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उनके रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि कियारा और सिद्धार्थ के रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर अब तक नहीं लगी है। लेकिन क्या आपको पता है कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने करियर को लेकर कितने सफल है? किराया और सिद्धार्थ में से किसकी कमाई ज्यादा है और कौन ज्यादा अमीर है? चलिए जानते हैं कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की लग्जरी लाइफस्टाइल और नेट वर्थ के बारे में। 

Sidharth Malhotra and Kiara Advani Salary and Net Worth All Details News in Hindi
सिद्धार्थ मल्होत्रा की कमाई - फोटो : instagram/sidmalhotra

सिद्धार्थ मल्होत्रा की कमाई

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरुआत महज 18 साल की उम्र में मॉडल के तौर पर की। बाद में साल 2010 में करण जौहर की फिल्म 'माई नेम इज खान' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री की। साल 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। मॉडलिंग, एंडोर्समेंट और फिल्मों से सिद्धार्थ की कमाई होती है। वह एक फिल्म के लिए 5 से 7 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। सिद्धार्थ के पास आठ ब्रांड हैं, साथ ही सिद्धार्थ न्यूजीलैंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। विज्ञापनों के प्रचार के लिए वह दो से तीन करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

Sidharth Malhotra and Kiara Advani Salary and Net Worth All Details News in Hindi
सिद्धार्थ मल्होत्रा की नेट वर्थ - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की नेटवर्थ 10 मिलियन डॉलर है। भारतीय करेंसी में सिद्धार्थ 75 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के मालिक हैं। सिद्धार्थ महीने में 50 लाख से ज्यादा की कमाई करते हैं तो वहीं सालाना 6 करोड़ रुपये कमा लेते हैं। सिद्धार्थ की संपत्ति और पसंद की बात करें तो उन्हे बाइक का शौक है। सिद्धार्थ के पास हार्ले डेविडसन अमेरिकन कंपनी की 14 लाख रुपये की बाइक है। इसके अलावा रेंज रोवर कार, वोग भारत की सबसे महंगी एसयूवी, मर्सिडीज़ बेंज एमएल 350 4मैटिक कारें भी हैं। मुंबई के पाली हिल इलाके में सिद्धार्थ का लग्जरी बैचलर पैड है। उनके इस घर को गौरी खान ने डिजाइन किया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Malhotra and Kiara Advani Salary and Net Worth All Details News in Hindi
कियारा की कमाई - फोटो : instagram

कियारा आडवाणी की कमाई

साल 2014 में फिल्म फुगली से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कियारा आडवाणी को सुशांत सिंह राजपूत के साथ एमएस धोनी की बायोपिक से पहचान मिली। उसके बाद से कियारा ने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया। हाल ही में उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 रिलीज हुई है। कियारा आडवाणी एक फिल्म के लिए दो से तीन करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। कबीर सिंह के लिए कियारा ने 3 करोड़ रुपये फीस ली थी। फिल्मों के अलावा कियारा ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई करती हैं। वह 6 ब्रांड का एंडोर्समेंट वर्तमान में कर रही हैं। प्रति एंडोर्समेंट कियारा आडवाणी एक करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

विज्ञापन
Sidharth Malhotra and Kiara Advani Salary and Net Worth All Details News in Hindi
कियारा आडवाणी की नेट वर्थ - फोटो : instagram

कियारा आडवाणी की नेट वर्थ

बात करें कियारा की नेट वर्थ की तो वह लगभग 3 मिलियन डॉलर की मालकिन हैं यानी भारतीय करेंसी में कियारा के पास 22 करोड़ की संपत्ति है। कियारा महीने में 25 लाख रुपये से ज्यादा और सालाना 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करती हैं। कियारा एक आलीशान घर की मालकिन हैं। वह मुंबई के प्लैनेट गोदरेज स्काईस्क्रेपर में एक लग्जरी अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनके अपार्टमेंट की कीमत 15 करोड़ रुपये है। कियारा को भी बड़े ब्रांड की लग्जरी कारों का शौक है। उनके पास बीएमडब्ल्यू एक्स5 है, जिसकी कीमत लगभग 80 लाख है। इसके अलावा 74 लाख की बीएमडब्ल्यू 530 डी, 60 लाख की मर्सिडीज बेंज है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed