संस्कृती जयपुरिया
Simple Life Hacks: आप भी कहेंगी, क्या मस्त है लाइफ, सिर्फ मोबाइल में इन चीजों को करें शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबकी जरूरत
परिवार के हर सदस्य की जरूरतें अलग-अलग होती हैं, जिनको याद रखना मुश्किल होता है। इसमें आपकी मदद कर सकता है ‘कोजी’ एप। इसमें आप हर सदस्य का अलग ब्लॉक बनाकर सामान आदि का विवरण नोट कर सकती हैं।
कल क्या बनेगा
वर्किंग वुमन हों या होममेकर, सभी इस बात से परेशान रहती हैं कि कब क्या पकाया जाए। ‘कुकविजमी’ एप में आपको रोजमर्रा की ढेरों रेसिपी मिल जाती हैं। आप अपने हिसाब से ईजी टू कुक और टेस्टी ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर बना सकती हैं।
कहां कितना खर्च
अगर आप कामकाजी हैं तो आय से लेकर व्यय तक और निवेश से लेकर उसकी योजना तक के सारे रिकॉर्ड ‘एम ट्रैकर’ में रख सकती हैं। आपने कहां कितना खर्च किया और कितना खर्च करेंगी, इसका ब्योरा भी रख सकती है। आप इसमें एक से अधिक बैंक अकाउंट को मैनेज कर सकती हैं।
छोटे खर्चों को न भूलना
कई महिलाएं छोटे से छोटे खर्च का ब्योरा रखती हैं। वे उन खर्चों को भूल न जाएं, इसके लिए उनको जल्दबाजी में कहीं भी लिख देती हैं, जिसको बाद में समझना उनके लिए भी मुश्किल होता है। ‘हेडस्पेस’ एप इस परेशानी से छुटकारा दिलाता है। यह आपको ट्यूटोरियल, टिप्स और वीडियो प्रदान करता है, जिनसे आप अपने खर्चों को व्यवस्थित तरीके से लिख सकती हैं।
तनाव पर नियंत्रण
देखभाल
घर-ऑफिस की जिम्मेदारियां निभाते हुए चिंता, तनाव और अवसाद से बचना संभव नहीं है, लेकिन स्ट्रेस लेवल को कम जरूर किया जा सकता है। ‘रिलैक्स : स्ट्रेस एंड एंग्जायटी रिलीफ’ ऐसा ही ऐप है, जिससे इन को नियंत्रित किया जा सकता है। इस एप के जरिये आप ब्रीदिंग एवं मेडिटेशन एक्सरसाइज कर सकती हैं। संगीत के माध्यम से मस्तिष्क और शरीर को आराम दे सकती हैं।
स्किन के लिए ‘स्किन मैटर्स’ एप आपको निश्चिंत रखने और अपने लिए थोड़ा-सा वक्त निकालने में मदद करता है। इसके अलावा ‘कैलोरी’ एप आपके वजन को काबू में रखने का काम करता है। यह आपको दिन भर में क्या खाना है, इसका सुझाव भी देता है।
लेटेस्ट फैशन अपडेट
‘द हंट’ एप में फैशन फ्रीक यूजर्स के लिए लेटेस्ट फैशन अपडेट्स आते हैं, जिनसे आप नए-नए ट्रेंड्स और स्टाइल के बारे में जान सकती हैं। इस एप की मदद से आप ट्रेंड को ध्यान में रखकर परिधान चुन सकती हैं और उनकी तस्वीरें दोस्तों के साथ साझा भी कर सकती हैं।
सोशल मीडिया एंड टेक एक्सपर्ट गिरीश पाण्डेय कहते हैं, कंटेंट के चक्कर में अपनी सिक्योरिटी दांव पर न लगाएं। विश्वसनीय स्रोत, रूट और डेवलपर से ही एप डाउनलोड करें। ऐप स्टोर पर जाकर रिव्यू चेक करें। कई बार किसी बड़े एप की नकल करके फ्रॉड एप बनाए जाते हैं। ध्यान रखें कि एप अत्यधिक परमिशन तो नहीं मांग रहा। लापरवाही से डाउनलोड किए गए ऐप घातक सिद्ध हो सकते हैं और आपकी जासूसी करते हैं। आपका पर्सनल डाटा, बैंक डाटा और निजी कंटेंट तक चुराते हैं। कुछ एप कैमरा, माइक्रोफोन और लोकेशन को चुपचाप खोल लेते हैं। इसलिए अपनी जानकारी कम से कम दें और यदि कोई एप हैंग हो रहा है तो उसे अनइंस्टॉल करके दोबारा इंस्टॉल करें। तकनीक के इस्तेमाल में कभी भी आंख मूंद कर विश्वास करें।