फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: एक गाने से कितना कमाती हैं नेहा कक्कड़, जानें सिंगर की नेट वर्थ

Mon, 06 Jun 2022 01:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 06 Jun 2022 01:14 PM IST
विज्ञापन
Singer Neha Kakkar Net worth Lifestyle and Fee Per Song All You Need to Know
नेहा कक्कड़ की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/nehakakkar
Singer Neha Kakkar Net Worth: बॉलीवुड की टाॅप प्ले बैक सिंगर नेहा कक्कड़ की आवाज के लोग दीवाने हैं। लगभग हर पार्टी में नेहा कक्कड़ के गाने जान डाल देते हैं। नेहा कक्कड़ का सफर संघर्षों से भरा रहा। कम उम्र में ही जगराते में भजन गाने वाली नेहा कक्कड़ एक सिंगिंग रियलिटी शो में शामिल हुईं, हालांकि जीत उनकी किस्मत में नहीं थी। लेकिन उनकी किस्मत में तो बॉलीवुड में उस मुकाम पर पहुंचना था, जहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं होती। नेहा ने हार नहीं मानी और कदम दर कदम बढ़ाते हुए सफलता के शिखर पर पहुंच गईं। रोमांटिक सॉन्ग से लेकर आइटम नंबर तक में नेहा कक्कड़ की आवाज को पसंद किया गया। फिल्मों में गाने के अलावा नेहा कक्कड़ भाई टोनी  कक्कड़ के साथ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ जाती हैं। कई रियलिटी शो का हिस्सा बनकर नेहा अक्सर टीवी पर दिखाई देती हैं। चुलबुली सी लड़की आज के दौर की टाॅप गायिकाओं में शामिल हो चुकी है। बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के मौके पर जानिए नेहा कक्कड़ की कमाई, नेट वर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में सबकुछ।
Singer Neha Kakkar Net worth Lifestyle and Fee Per Song All You Need to Know
नेहा कक्कड़ की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram@nehakakkar

नेहा कक्कड़ का आलीशान घर

वैसे तो नेहा कक्कड़ उत्तराखंड के ऋषिकेश से ताल्लुक रखती हैं लेकिन संगीत में करियर बनाने के लिए उनका परिवार मुंबई में शिफ्ट हो गया। आज नेहा कक्कड़ मुंबई की प्राइम लोकेलिटी में रहती हैं। यहां पैनारोमा टावर में उनका आलीशान फ्लैट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा के घर की कीमत लगभग 1.2 करोड़ रुपये है।

Singer Neha Kakkar Net worth Lifestyle and Fee Per Song All You Need to Know
नेहा कक्कड़ की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/nehakakkar

नेहा कक्कड़ का कार कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर नेहा कक्कड़ का आज हर 12वीं फिल्म में गाना होता है। उनकी इस उपलब्धि के साथ ही नेहा का लाइफस्टाइल भी बहुत शानदार हो चुका है। नेहा कक्कड़ के पास करोड़ों की लग्जरी कारें हैं। उनके कार कलेक्शन में ऑडी क्यू 7, बीएमडब्ल्यू आदि गाड़ियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Neha Kakkar Net worth Lifestyle and Fee Per Song All You Need to Know
नेहा कक्कड़ की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/nehakakkar

नेहा कक्कड़ की कमाई

गायिका नेहा कक्कड़ फिल्मों से, म्यूजिक वीडियो से, रियलिटी शो और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करती हैं। रियलिटी शो में बतौर जज नेहा कक्कड़ 20 लाख रुपये से ज्यादा चार्ज करती हैं। वहीं फिल्म में एक गाने के लिए नेहा कक्कड़ करीब 25 लाख रुपये फीस लेती हैं। इतना ही नहीं नेहा कक्कड़ स्टेज शो में भी पर्फोर्म करती हैं। एक शो में प्रति घंटे के लिए नेहा 20 से 25 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।

विज्ञापन
Singer Neha Kakkar Net worth Lifestyle and Fee Per Song All You Need to Know
नेहा कक्कड़ की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/nehakakkar

नेहा कक्कड़ की नेट वर्थ

बात करें नेहा कक्कड़ की कुल संपत्ति की तो महज चार साल की उम्र से संगीत से जुड़ जाने वाली नेहा कक्कड़ ने कम उम्र में ही बॉलीवुड की सबसे अमीर गायिकाओं में अपना स्थान बना लिया है। नेहा की नेट वर्थ करीब 5 मिलियन डॉलर है। भारतीय करेंसी में नेहा कक्कड़ लगभग 38 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। वह महीने में 30 लाख रुपये की कमाई कर लेती हैं, वहीं नेहा कक्कड़ की सालाना आय 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed