दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ ही पूरे भारतीय सिनेमा में एसएस राजामौली का नाम सबसे बड़े डायरेक्टर की लिस्ट में शामिल है। एसएस राजामौली को फिल्म इंडस्ट्री में 21 साल हो गए हैं। अपने करियर में उन्होंने 12 फिल्में बनाईं। उनकी लगभग सभी फिल्में सफल रही हैं। एसएस राजामौली की पिछली दो फिल्में 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और कमाई करने वाली फिल्में बन गईं। बाहुबली की धाक आज तक लोगों के दिलो दिमाग पर हावी है। वहीं अब राजामौली की फिल्म आरआरआर रिलीज हुई है। एसएस राजामौली की फिल्में बड़े बजट की होती हैं, जिसमें शानदार दृश्य, गजब का फिल्मांकन देखने को मिलता है। आज राजामौली भले ही बड़े निर्माता निर्देशकों की सूची में शामिल हैं लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। उनकी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता सुपर स्टार बन जाते हैं लेकिन दूसरों की किस्मत चमकाने वाले एसएस राजामौली खुद कितनी कमाई करते हैं, कैसे घर में रहते हैं, उनका कार कलेक्शन कैसा है?, यह भी जान लीजिए। बाहुबली और आर आर आर के डायरेक्टर एसएस राजामौली की नेटवर्थ के बारे में जानिए।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: कितने अमीर हैं 'बाहुबली' और RRR के डायरेक्टर, जानें एसएस राजामौली की कुल संपत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएस राजामौली का घर
निर्माता निर्देशक एसएस राजामौली हैदराबाद में रहते हैं। हैदराबाद के बंजारा हिल्स में राजामौली का आलीशान बंगला है। उन्होंने इस घर को साल 2008 में खरीदा था। इसके अलावा राजामौली के कई रियल एस्टेट संपत्ति देशभर में हैं।
एसएस राजामौली का कार कलेक्शन
इतने बड़े डायरेक्टर एसएस राजामौली की लाइफस्टाइल भी उनके औहदे जैसी ही है। उनके पास दुनिया की कुछ बहुत महंगे ब्रांड की गाड़ियां हैं। राजामौली के कार कलेक्शन में रेंज रोवर और बीएमडब्ल्यू शामिल हैं, जिनकी कीमत एक करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये तक है।
एसएस राजामौली की कमाई
पिछले कुछ सालों में लगातार राजामौली की कमाई में इजाफा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजामौली सालाना 13 करोड़ रुपये की कमाई करते थे लेकिन साल 2022 में राजामौली लगभग 24 करोड़ की कमाई कर रहे हैं। वह इंडस्ट्री में सबसे अधिक कमाई करने वाले डायरेक्टर- प्रोड्यूसर हैं।
एसएस राजामौली की फिल्में
राजामौली के करियर की पहली फिल्म स्टूडेंट नंबर 1 थी, जो जूनियर एनटीआर के करियर की सफल फिल्म रही। उन्होंने अपने करियर में 12 फिल्में बनाई, जिसमें साई, छत्रपति, मगधीरा, मर्यादा रामन्ना, बाहुबली सीरीज शामिल हैं।