फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तनाव भूल जाएंगे जब ये शहर घूमने जाएंगे, यूं ही नहीं कहते इसे 'मैनचेस्टर ऑफ ईस्ट'

Mon, 25 Dec 2017 09:13 AM IST
अंकिता बंगवाल
अंकिता बंगवाल Updated Mon, 25 Dec 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Beautiful Places To See At Manchester Of East Ahemdabad
Ahmedabad

अहमदाबाद में आपको कुदरत का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। यहां के लोग बहुत ही जीवंत हैं और अपने जीवन के हर पल का मजा लेते हैं। कई टीवी शो और फिल्मों में काम कर चुके मशहूर एक्टर टीकू तलसानिया ने इस शहर को घूमने का अपना एक शानदार अनुभव साझा किया है जिसे आपको भी पढ़ना चाहिये...

Beautiful Places To See At Manchester Of East Ahemdabad
Tiku Talsania

''एक्टिंग के बाद अगर मेरा कोई शौक है, तो वह संगीत है और अगर कोई मुझसे मेरे प्यार के बारे में पूछे, तो निश्चित ही मैं बाइक्स कहूंगा। मुझे बाइक सें घूमना बेहद पसंद है। मुझे जब भी मौका मिलता है, बस निकल जाता हूं अपनी बाइक को लेकर घूमने। हालांकि अपने शो, ‘सजन रे फिर झूठ मत बोलो’ के चलते अब रोज-रोज घूमने का मौका नहीं मिल पाता, लेकिन कुछ समय पहले मैं अहमदाबाद गया था, जहां का सफर बहुत ही खास था।'' 

Beautiful Places To See At Manchester Of East Ahemdabad
Ahmedabad

''जब अहमदाबाद गया था, तो वहां जाना भी मेरे लिए एक शानदार अनुभव था। गुजरात का सबसे बड़ा शहर है अहमदाबाद और बेहद ही खूबसूरत भी है। अहमदाबाद गुजरात में व्यापार और वाणिज्य का केंद्र है। यहां कई आधुनिक और पौराणिक पर्यटन स्थल हैं।  गुजरात के इस विश्व प्रसिद्ध शहर अहमदाबाद को मैनचेस्टर ऑफ ईस्ट भी कहते हैं। यह शहर अपनी विविध संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां आपको कुदरत का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। यहां के लोग बहुत ही जीवंत हैं और अपने जीवन के हर पल का मजा लेते हैं। वे जीवन को बहुत ही सरल तरीके से जीने में विश्वास करते हैं। यहां खाना खाने और खिलाने दोनों तरह के शौकीन मौजूद हैं।'' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Beautiful Places To See At Manchester Of East Ahemdabad
Sabarmati Ashram

अहमदाबाद घूमने की बात करें, तो साबरमती नदी के किनारे गांधी आश्रम है। इसके अलावा कांकरिया झील, जो यहां  प्रसिद्ध है। इस झील के चारों ओर बहुत ही खूबसूरत बगीचा है। झील के बीच में बहुत ही सुंदर महल है। इस शांत वातावरण में बैठना एक अलग ही अनुभव देता है। इसके अलावा केलिको संग्रहालय, किशोर दरवाजा, झुलाता मिनार, ऑटो वर्ल्ड विंटेज कार म्यूजियम, गुजरात साइंस सिटी, वस्त्रपुर झील आदि सब देखने लायक जगह है। मुझे नहीं पता था कि अहमदाबाद में मुझे इतना खूबसूरत अनुभव मिलेगा। मैं एक फिर समय निकालकर वहां जाना चाहूंगा। 

विज्ञापन
Beautiful Places To See At Manchester Of East Ahemdabad
Tiku Talsania

एक्टर टीकू तलसानिया की ख्वाहिश है कि वह अपनी बाइक से लेह लदाख जाएं। उन्होंने बताया, 'मैंने सुना उसका भी एक अलग नजारा है, तो जल्द ही वहां की भी एक ट्रिप करूंगा। इसके अलावा मैं थाईलैंड, ईस्ट-वेस्ट अमेरिका और रशिया भी जाना चाहता हूं। फिलहाल तो मैं अहमदाबाद ही जा पाया हूं, लेकिन मेरी दिली तमन्ना है बाइक से पूरा वर्ल्ड टूर करने का। मैं मौका तलाश रहा हूं और जब भी ऐसा मौका मिलेगा, चल पड़ूंगा एक बेहतरीन अनुभव के लिए। बाइक से दुनिया घूमना कितना खूबसूरत होगा? यह सोचकर ही मैं रोमांचित हो जाता हूं।'' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed