रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' की ट्रॉफी पुनीश शर्मा के हाथ नहीं लगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पुनीश शो के विजेता बनने की रेस से बाहर हो चुके हैं।
Bigg Boss 11: पुनीश शर्मा को ले डूबा उनका ओवर कॉन्फिडेंस, ऑडिशन वीडियो Leak होते ही काम तमाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि पिछले दिनों पुनीश शर्मा का एक वीडियो लीक हुआ था जिसमें वह बिग बॉस 11 का कंटेस्टेंट बनने के लिए ऑडिशन देते नजर आ रहे हैं। यूट्यूब पर Anmol Chainani नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर सकते कि यह बिग बॉस के मेकर्स द्वारा लिया गया उनका ऑडिशन वीडियो है या फिर खुद पुनीश शर्मा ने अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए बनवाया है।
वीडियो में पुनीश शर्मा का ओवर कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा है। वह खुद को दिल्ली का बिग बॉस मानते हैं। कंस्ट्रक्शन के बिजनेस से जुड़े पुनीश शर्मा ने शहर के मशहूर कैफे प्लेब्वॉय के भी को-ओनर हैं।
(आगे की स्लाइड में पढ़ें: इन दो कारणों से पुनीश शर्मा बने बिग बॉस 11 का हिस्सा)
वीडियो में पुनीश शर्मा ने खुलासा किया है कि वह पैसों के लिए नहीं बल्कि फेम पाने और लड़कियों के बीच और भी ज्यादा लोकप्रिय होने के लिए गए हैं। अपने बारे में उन्होंने कहा, 'पार्टियां करता हूं, लड़कियां घुमाता हूं, खुला सांड हूं, मस्ती करता हूं।'
(अगली स्लाइड में देखें पुनीश शर्मा का ऑडिशन वीडियो)
देखिए पुनीश शर्मा का वो ऑडिशन वीडियो जिसमें उनका ओवर कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा है। वह बार बार कहते नजर आ रहे हैं कि साल 2008 में जबसे उन्होंने रियलिटी शो ' सरकार की दुनिया' जीती है उनकी फैन फॉलोविंग बढ़ गई है।