फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जमकर टेंशन लीजिये, अगर कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे

Tue, 19 Dec 2017 09:47 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Tue, 19 Dec 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
did you know these 5 surprising benefits of stress

आमतौर पर माना जाता है कि तनाव एक गंभीर मानसिक बीमारी है और इससे बचाव के लिए लोग कई तरह के उपाय भी करते रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते है तनाव फायदेमंद भी होता है। जानिए कैसे

did you know these 5 surprising benefits of stress

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है तनाव

जब आप किसी बात को लेकर थोड़े समय तक तनाव में होते हैं तब आपका शरीर अपेक्षाकृत अधिक सक्रिय हो जाता है। तनाव की स्थिति में शरीर तेजी से प्रतिक्रिया करता है जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।  इस स्थिति में शरीर से कॉर्टिकोस्टेरॉइड हार्मोन निकलने में आसानी होती है। इनकी मदद से शरीर अपन संरक्षित ऊर्जा का इस्तेमाल कर संक्रमण से तेजी से लड़ता है। लेकिन अगर तनाव की स्थिति‌ बहुत देर तक बनी रहती है तो शरीर का ऊर्जा स्तर घट सकता है। 

did you know these 5 surprising benefits of stress

तेज होती है याददाश्त

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि किसी तनावपूर्ण स्थिति में आपका मस्तिष्क तेजी से काम करता हो? अगर ऐसा है तो इसकी वजह थोड़े समय तक आपको होने वाला तनाव भी हो सकता है। तनाव के दौरान मस्तिष्क के 'प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स' हिस्से में हार्मोन प्रसारित होता है जिससे मस्तिष्क तेजी से निर्णय लेता है। हालांकि विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि लंबे समय तक तनावपूर्ण स्थिति से एल्जाइमर का खतरा भी बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
did you know these 5 surprising benefits of stress

सर्जरी की रिकवरी जल्द

कई शोधों में यह माना गया है कि यदि सर्जरी के पहले रोगी को उसका थोड़ा सा तनाव हो तो उससे उसे रिकवरी में आसानी होती है। इस स्थिति‌ में शरीर की प्रतिक्रियात्मक कोशिकाएं सक्रिय हो जाती हैं और त्वचा की रिकवरी तेज होती है। 'जर्नल ऑफ बोन एंड ज्वाइंट सर्जरी' पत्रिका में प्रकाशित इस शोध के नतीजे 57 रोगियों के ब्लड सैंपल के अध्ययन पर आधारित हैं। 

विज्ञापन
did you know these 5 surprising benefits of stress

आपको बनाता है मिलनसार

थोड़ा तनाव आपको मिलनसार बनाता है। ऐसे कई शोध हैं जिनमें माना गया है कि तनाव की स्थिति‌ शरीर में ऑक्सिटॉक्सिन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। तनाव की स्थिति में यह सामाजिक होने व दूसरों से मिलने-जुलने के लिए प्रेरित करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed