फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Subhash Chandra Bose Quotes: सुभाष चंद्र बोस के 10 अनमोल विचार, जीवन में भर देंगे जोश

Sun, 23 Jan 2022 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 23 Jan 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Subhash Chandra Bose Inspiring Quotes in Hindi Subhash Chandra Bose Jayanti 2022 Parakram Divas
सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala

भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124वीं जयंती को पूरा देश उत्सव की तरह मना रहा है। भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस के उत्सव की शुरुआत 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन के खास मौके पर करने का ऐलान किया है। नेताजी के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाता है। सुभाष चंद्र बोस का जन्म उड़ीसा के कटक में एक संपन्न बंगाली परिवार में हुआ। बचपन में प्रथम श्रेणी में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद सुभाष चंद्र बोस भारतीय प्रशासनिक सेवा की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चले गए। ये भारतीयों के लिए बड़ी उपलब्धि थी कि उन्होंने इस परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त किया था। हालांकि उन्हें अंग्रेजों की गुलामी मंजूर नहीं थी। इसलिए भारतीय प्रशासनिक सेवा को बीच में ही छोड़कर वह भारत आ गए। बहुत कम लोगों को पता होगा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को सबसे पहले राष्ट्रपिता कहकर पुकारा था। आजाद हिंद फौज, आजाद हिंद सरकार और बैंक की स्थापना की और 10 देशों का इस बाबत समर्थन हासिल किया। वह हर युवा के लिए प्रेरणा है। उन्होंने भारतीयों के रक्त में देशभक्ति की आग लगाने वाला नारा दिया था, 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।' चलिए जानते हैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ऐसे ही 10 क्रांतिकारी विचार, जो करेंगे ऊर्जा का संचार।

Subhash Chandra Bose Inspiring Quotes in Hindi Subhash Chandra Bose Jayanti 2022 Parakram Divas
सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala

याद रखिए सबसे बड़ा अपराध, अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है।

Subhash Chandra Bose Inspiring Quotes in Hindi Subhash Chandra Bose Jayanti 2022 Parakram Divas
सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala

संघर्ष ने मुझे मनुष्य बनाया, मुझमें आत्मविश्वास उत्पन्न हुआ, जो पहले मुझमें नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Subhash Chandra Bose Inspiring Quotes in Hindi Subhash Chandra Bose Jayanti 2022 Parakram Divas
सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala

उच्च विचारों से कमजोरियां दूर होती हैं। हमें हमेशा उच्च विचार पैदा करते रहना चाहिए।

विज्ञापन
Subhash Chandra Bose Inspiring Quotes in Hindi Subhash Chandra Bose Jayanti 2022 Parakram Divas
सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala

अगर जीवन में संघर्ष न रहे, किसी भी भय का सामना न करना पड़े, तो जीवन का आधा स्वाद ही समाप्त हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed