Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Swami Vivekananda Jayanti 2025: When is National Youth Day Yuva Divas And Why It Is Celebrated
{"_id":"677e785a13060800ad0fc211","slug":"swami-vivekananda-jayanti-2025-when-is-national-youth-day-yuva-divas-and-why-it-is-celebrated-2025-01-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vivekananda Jayanti 2025: राष्ट्रीय युवा दिवस कब है? जानिए क्यों मनाया जाता है ये दिन","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Vivekananda Jayanti 2025: राष्ट्रीय युवा दिवस कब है? जानिए क्यों मनाया जाता है ये दिन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:26 AM IST
सार
स्वामी विवेकानंद को भारत के महान आध्यात्मिक गुरु और विचारक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। विवेकानंद के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और लाखों युवाओं को दिशा देते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रीय युवा दिवस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
National Youth Day (Yuva Diwas) 2025: हर साल 12 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये दिन भारत के युवाओं व नौजवानों को समर्पित खास दिन है। युवा देश के भविष्य को बेहतर और स्वस्थ बनाने का माध्यम हैं। युवाओं को प्रेरित करने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। हालांकि युवा दिवस 12 जनवरी को मनाने की खास वजह है। ये दिन स्वामी विवेकानंद से जुड़ा हुआ है। स्वामी विवेकानंद को भारत के महान आध्यात्मिक गुरु और विचारक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। विवेकानंद के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और लाखों युवाओं को दिशा देते हैं।
2 of 5
स्वामी विवेकानंद की जयंती
- फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रीय युवा दिवस का इतिहास
राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का निर्णय भारत सरकार ने 1984 में लिया। 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाने का चयन करने के पीछे मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों और शिक्षाओं को युवाओं तक पहुंचाना था। पहली बार 12 जनवरी 1985 को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया और इसके बाद हर साल से ये दिन युवाओं के लिए समर्पित करते हुए मनाया जा रहा है।
3 of 5
कौन हैं स्वामी विवेकानंद?
- फोटो : अमर उजाला
कौन हैं स्वामी विवेकानंद?
स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनका असली नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था। स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन के माध्यम से आध्यात्मिकता और राष्ट्र सेवा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में उन्होंने ऐतिहासिक भाषण दिया। अपने भाषण की शुरुआत उन्होंने "अमेरिका के भाइयों और बहनों" के साथ की। इस भाषण ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य
- फोटो : Adobe Stock
राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य
राष्ट्रीय युवा दिवस का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं तक पहुंचाना और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करना है। उनके आदर्श और विचार युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, और राष्ट्रीय गौरव का संचार करते हैं। इस दिन विभिन्न कार्यक्रम जैसे संगोष्ठी, सेमिनार, निबंध लेखन, खेल प्रतियोगिताएं, और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इनका मकसद युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करना और उन्हें समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराना है।
विज्ञापन
5 of 5
युवा दिवस
- फोटो : istock
राष्ट्रीय युवा दिवस का महत्व
राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं के लिए ऐसा मौका है जो उन्हें याद दिलाता है कि वे समाज और राष्ट्र के भविष्य निर्माता हैं। ये दिन युवाओं को ऊर्जा और क्षमताओं को सही दिशा में लगाने का संदेश देता है। यह दिन स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं और उनके आदर्शों को याद करने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का मौका है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।