{"_id":"5b8643d242c7924651655333","slug":"take-a-look-inside-the-michael-jackson-bungalow-neverland","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनी इस रियासत के 'खुदा' थे माइकल जैक्सन, आज तक कोई सेलेब्रिटी नहीं बना पाया ऐसा घर","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
अपनी इस रियासत के 'खुदा' थे माइकल जैक्सन, आज तक कोई सेलेब्रिटी नहीं बना पाया ऐसा घर
Wed, 29 Aug 2018 01:39 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Michael Jackson House Neverland
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
किंग ऑफ पॉप के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन भले ही दुनिया से अलविदा कह चुके हो, लेकिन लोगों के दिल में वो आज भी राज करते हैं। दुनियाभर में लोग उनके डांस और गानों के दीवाने हैं। माइकल 25 जून 2009 को लॉस एंजिल्स के अपने घर में मृत मिले थे। आज भी उनकी मौत रहस्य बनी हुई है। उनके घर के कोने-कोने में उनकी यादें बसी हुई हैं। घर में रखी हर एक चीज उनके एकांत में बिताए दिनों के बारे में बताती है। तो आइए माइकल जैक्सन के जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको उनके घर से रूबरू करवाते हैं।
2 of 5
Michael Jackson House Neverland
माइकल जैक्सन के घर का नाम Neverland Ranch है। उनका ये शाही बंगला सांता बारबारा से करीब 40 किमी दूर स्थित लॉस ओलिवोस में 2,700 एकड़ में फैला हुआ है। उन्होंने यह घर 1987 में 1.95 करोड़ डॉलर (करीब 124 करोड़ रुपए) में खरीदा था।
3 of 5
Michael Jackson House Neverland
माइकल ने अपने इस घर का नाम 'थ्रिलर विला' रखा था। आपको बता दें, थ्रिलर माइकल जैक्सन का वो एलबम है, जिसके बाद वह हिट हो गये थे और उनकी शोहरत को चार-चांद लग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Michael Jackson House Neverland
माइकल का यह घर 2700 एकड़ भूमि में फैला हुआ है, जिसमें 22 इमारतें हैं। घर में छह बेडरूम, दो गेस्टहाउस और एक छोटा चर्च भी है। परिसर में 50 सीट वाला सिनेमाघर भी है। इसके अलावा सर्वेंट्स के लिए क्वार्टर भी है।
विज्ञापन
5 of 5
Michael Jackson House Neverland
माइकल ने इस घर में 15 साल से अधिक समय बिताया। उनके खिलाफ लगे बाल यौन उत्पीड़ऩ के आरोपों के बाद यह घर जांच के घेरे में आ गया था। 2005 में इस मामले से बरी होने के चार साल बाद उनकी मौत हो गई। मौत के बाद इस घर को उनकी समाधि की तरह बना दिया गया। घर में हर तरफ उन चीजों को सजा दिया जो पॉप सिंगर को पसंद थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।