सब्सक्राइब करें

मणिपुर में घूमने की ये हैं कुछ बेस्ट जगह, दोस्तों या पर्टनर संग बना सकते हैं प्लान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 23 Nov 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
beautiful and best tourist places in manipur
मणिपुर में घूमने की कुछ बेस्ट जगह - फोटो : istock

अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो जाहिर है कि आप नई-नई जगहों पर जाते होंगे, वहां के बारे में जानते होंगे, वहां के खाने का स्वाद लेते होंगे और अपने साथ कई अच्छी यादें लेकर लौटते भी होंगे। भारत में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां बार-बार जाना लोग पसंद करते हैं। साथ ही इन जगहों पर देश ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां आप अपने दोस्तों या पार्टनर संग घूमने जा सके। तो आप मणिपुर का रूख कर सकते हैं। मणिपुर में कई दर्शनीय स्थल हैं, यहां का खाना और पहनावा भी पर्यटकों को आकर्षित करता है। हर साल यहां काफी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। अगर आप भी मणिपुर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो चलिए हम आपको यहां की कुछ बेस्ट जगहों के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Trending Videos
beautiful and best tourist places in manipur
मणिपुर में घूमने की कुछ बेस्ट जगह - फोटो : Facebook/People of Northeast India

इंफाल

  • इंफाल मणिपुर की राजधानी है, जहां आपको कई दर्शनीय स्थल देखने को मिल जाएंगे। यहां कई वादियां और आकर्षण के कई केंद्र हैं, जो प्रकृति ने यहां दिए हैं। मणिपुर आने वाले पर्यटक यहां जरूर घूमने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
beautiful and best tourist places in manipur
मणिपुर में घूमने की कुछ बेस्ट जगह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

थौबल

  • मणिपुर में स्थित थौबल जगह पर जाकर आप अपनी छुट्टियों का असली मजा ले सकते हैं। ये जगह पिकनिक के लिए और ट्रैकिंग के लिए सबसे बेस्ट है। यहां आप कई मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं।
beautiful and best tourist places in manipur
मणिपुर में घूमने की कुछ बेस्ट जगह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

चुराचांदपुर

  • मणिपुर अगर आप घूमना चाहते हैं, तो आप चुराचांदपुर जा सकते हैं। ये काफी मशहूर जगह है। दूर-दराज से आने वाले पर्यटक यहां जरूर पहुंचते हैं और यहां समय बिताते हैं। आदिवासियों की इस जगह का विकास काफी तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
beautiful and best tourist places in manipur
मणिपुर में घूमने की कुछ बेस्ट जगह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

चंदेल

  • चंदेल मणिपुर का एक जिला है, जो अपनी खूबूसरती के अलावा अपनी संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। यहां आपको प्रकृति के कई अद्भुत नजारे देखने को मिल जाएंगे। साथ ही यहां का नृत्य और संगीत हर किसी के मन को छूता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed