घूमने के शौकीन लोग भला कहां एक जगह पर ठहरते हैं, वो तो हमेशा ही नई-नई जगहों की तलाश में रहते हैं। जहां जाकर वे उन जगहों का अनुभव लेते हैं। भारत में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां हर दिन पर्यटकों का हुजूम पहुंचता है। लोग घूमने के लिए काफी दूर स्थित जगहों पर भी जाते हैं, लेकिन वो कई बार ये भूल जाते हैं कि उनके आसपास भी कई ऐसी जगह हो सकती हैं जो उनका दिल जीत सकती हैं। जैसे- दिल्ली, यहां आपको लोकल बाजार, स्ट्रीट फूड और मॉल के अलावा कई ऐसी जगह मिल जाएंगी, जो बेहद ही खूबसूरत हैं और दिल्ली के काफी पास भी स्थित है। यहां आप बेहद कम बजट में घूम सकते हैं और अपनी यादों में इन जगहों को शामिल कर सकते हैं। आप इन जगहों पर दोस्तों संग भी घूमने जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं दिल्ली के आसपास घूमने वाली बेस्ट जगहों के बारे में...
{"_id":"619cc2e4dc0d830553079fa7","slug":"best-four-tourist-places-around-delhi-ncr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के आसपास घूमने की जगहें: दोस्तों संग बना सकते हैं प्लान, कम पैसों में मिलेगा शानदार अनुभव","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
दिल्ली के आसपास घूमने की जगहें: दोस्तों संग बना सकते हैं प्लान, कम पैसों में मिलेगा शानदार अनुभव
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 23 Nov 2021 04:05 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के आसपास घूमने की जगहें
- फोटो : istock
Trending Videos
दिल्ली के आसपास घूमने की जगहें
- फोटो : iStock
चौखी ढाणी जा सकते हैं आप
- अगर आप राजस्थान नहीं जा पा रहे हैं, तो आप दिल्ली और हरियाणा के बॉर्डर से महज 30 मिनट की दूरी पर स्थित चौखी ढाणी जा सकते हैं। यहां आप राजस्थानी खाने का स्वाद लेने के अलावा कठपुतली डांस, ऊंट की सवारी और राजस्थानी डांस का लुफ्त उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के आसपास घूमने की जगहें
- फोटो : Pixabay
ओखला बर्ड सेंचुरी भी घूमने के लिए सही है
- दिल्ली और नोएडा के बॉर्डर पर स्थित ओखला बर्ड सेंचुरी भी पर्यटकों की पहली पसंद है। यहां आपको कई प्रजातियों के पक्षी देखने को मिल जाएंगे। अगर आपकी छुट्टियां हैं, तो आप अपने दोस्तों संग यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।
दिल्ली के आसपास घूमने की जगहें
- फोटो : istock
तिल्यार झील का बना सकते हैं प्लान
- तिल्यार झील दिल्ली के पास रोहतक में स्थित है। ये जगह दोस्तों संग घूमने के लिए सबसे सही है। यहां आप झील किनारे बैठ सकते हैं और साथ ही बोटिंग का भी लुफ्त उठा सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के आसपास घूमने की जगहें
- फोटो : istock
प्रतापगढ़ फार्म्स का बना सकते हैं प्लान
- प्रतापगढ़ फार्म्स में लोग अपने दोस्तों संग पहुंचते हैं। ये जगह दिल्ली से लगभग 58 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां आप ऊंट और घोड़े की सवारी करने के अलावा पेंटिंग करना और घड़े बनाना सीख सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।