पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फुल मस्ती और सस्ते में सेलिब्रेट करना चाहते हैं न्यू ईयर तो गोवा नहीं ये 5 जगहें हैं युवाओं की पसंद

Wed, 11 Dec 2019 04:09 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 11 Dec 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
best places to celebrate new years in India youth celebration for New year 2020  favorite spot
New Year Celebration - फोटो : Pixabay

नए साल का जश्न शुरू होने में बस कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में लोग खासकर युवा अपना टूर प्लान करने में लगे हुए हैं। यूं तो अपने देश में खूबसूरत और शानदार पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है, लेकिन न्यू ईयर सेलिब्रेशन की बात आती है तो लोगों की जुबान पर गोवा, पुड्डुचेरी जैसी जगहों का नाम होता है। जबकि इसके अलावा देश में कई ऐसी शानदार जगहें हैं, जहां जाकर नए साल की खुशियां दोगुनी हो सकती है। हम आपको बता रहे हैं युवाओं की पसंदीदा पांच जगहों के बारे में:

best places to celebrate new years in India youth celebration for New year 2020  favorite spot
Gokarna - फोटो : Social Media

गोकर्ण
अरब सागर पर स्थित कर्नाटक का एक शहर है- गोकर्ण। यह एक हिंदू तीर्थस्थल है, जहां महाबलेश्वर मंदिर और कोटि तीर्थ सहित कई पवित्र स्थल हैं। गोकर्ण को अक्सर कम भीड़ वाला गोवा भी कहा जाता है। कारण कि यहां कई आकर्षक समुद्र तट हैं, जहां आप सुकून से कुछ समय बिता सकते हैं। आराम करने के लिए यहां के 'बीच' आकर्षण का केंद्र होते हैं। ओम बीच, महाबलेश्वर मंदिर, कुडले बीच, गोकर्ण बीच, याना, हाफ मून बीच, कोटि तीर्थ, पैराडाइज बीच आदि यहां आकर्षण का केंद्र हैं।

best places to celebrate new years in India youth celebration for New year 2020  favorite spot
तवांग

तवांग
अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में तवांग का अहम स्थान है। यहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। तवांग जाने वाले लोग जीवन भर यहां का अनुभव भूल नहीं पाते। इस बार सर्दियों में यहां बर्फ पड़ने की उम्मीद है तो ऐसे में यहां जाना रोमांचक होगा। कुछ ट्रैवल एजेंसियों के मुताबिक दिसंबर से फरवरी तक यहां होटल में कमरे गर्मियों की अपेक्षा सस्ते दरों पर उपलब्ध होंगे। तवांग मठ यहां के सबसे महत्वपूर्ण स्थलों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
best places to celebrate new years in India youth celebration for New year 2020  favorite spot
Lansdowne

लैंसडाउन
उत्तराखंड में गढ़वाल पहाड़ियों के बीच स्थित है- लैंसडाउन । समुद्र तल से 5670 फीट की ऊंचाई पर स्थित लैंसडाउन एक प्राचीन जगह है, जो दिल्ली से सिर्फ 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लैंसडाउन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। लैंसडाउन की वादियां बादलों से ढकी रहती हैं। जिन्हें देख ऐसा लगता है कि जैसे आप बादलों के शहर में हो। हर तरफ फैली हरियाली आपको एक अलग दुनिया का एहसास कराती है। दिल्ली से लैंसडाउन की यात्रा का खर्च 1200 रुपये से भी कम आएगा। यहां अच्छे होटल 700 से 1000 रुपये में होटल मिल जाएंगे।

विज्ञापन
best places to celebrate new years in India youth celebration for New year 2020  favorite spot
मसूरी - फोटो : Pixabay
मसूरी
मसूरी पर्यटन के लिहाज से उत्तराखंड की एक खूबसूरत और शानदार जगह है। सर्दियों में यहां ठंड ज्यादा होती है, लेकिन दिसंबर से फरवरी तक यहां जाना आपके लिए सस्ता होगा। ऑफ सीजन होेने के कारण यहां घूमना सस्ता साबित होगा। इस दौरान यहां भीड़-भाड़ कम होने के कारण आप सुकून महसूस करेंगे। हिमालयन रेंज से पहाड़ों की खूबसूरती निहारना शानदार होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed