Delhi To Mehandipur Balaji Temple Route : मेहंदीपुर बालाजी मंदिर हनुमान जी का प्रसिद्ध मंदिर है, जहां बजरंगबली जी बाल स्वरूप में विराजमान हैं। इस मंदिर से जुड़े कई ऐसे तथ्य और चमत्कार हैं जो वैज्ञानिकों के लिए भी रहस्य बने हुए हैं। मान्यता है कि यह मंदिर भूत-प्रेत बाधाओं और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति दिलाता है। इस मंदिर में प्रेतराज सरकार और भैरव बाबा की भी पूजा होती है।
Mehandipur Balaji Temple: भूत-प्रेत से मुक्ति दिलाने वाला ये मंदिर है खास! जानें कैसे पहुंचे और दर्शन का नियम
Delhi To Mehandipur Balaji Temple Route: मेहंदीपुर बालाजी का मंदिर राजस्थान में स्थित है। आप आप दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के दर्शन की योजना बना रहे हैं तो यहां रूट, किराए और खर्च की पूरी जानकारी दी जा रही है। साथ ही इस मंदिर में दर्शन से जुड़े नियम भी बतायए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर कहां है?
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर राजस्थान के दौसा जिले में स्थित है। इस मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति स्वयंभू है यानी मूर्ति स्वयं प्रकट हुई है। दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी की दूरी लगभग 250 किमी के अंतर्गत है, जहां पांच से छह घंटे में आसानी से पहुंचा जा सकता है। आइए जानते हैं कि दिल्ली से मेहंदीपुर बाला जी की यात्रा ट्रेन, बस या कार से कैसे और कितने वक्त में पूरी की जा सकती है।
दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी कैसे पहुंचे?
राजधानी दिल्ली से लगभग 250 किमी दूर मेहंदीपुर बाला जी मंदिर की यात्रा अगर आप सड़क मार्ग के जरिए करना चाहते हैं तो अपनी कार या टैक्सी से सीधे एनएच-48 और एनएच-21 का रूट अपना सकते हैं। दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए जयपुर बाइपास और दौसा से मेहंदीपुर बालाजी की यात्रा में लगभग पांच घंटे का वक्त लगेगा।
अगर आप बस से सफर करना चाहते हैं तो दिल्ली के कश्मीरी गेट, सराय काले खां और आनंद विहार आईएसबीटी से जयपुर के लिए आसानी से बस मिल जाएगी। जयपुर से मेहंदी बालाजी की दूरी 100 किमी है। यहां से स्थानीय टैक्सी और बस के जरिए मंदिर तक पहुंचा जा सकता है।
रेल यात्रा भी आसान है। मेहंदीपुर बालाजी से लगभग 35 किमी दूर बांदीकुई जंक्शन है जो कि मंदिर से सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन है। दिल्ली से बांदीपुर जंक्शन तक रेल यात्रा करें और आगे का सफर ऑटो या टैक्सी से किया जा सकता है।
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर की डिटेल
दर्शन के लिए वक्त
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर तक पहुंचने और दर्शन कर लौटने में आपको लगभग दो दिन का वक्त चाहिए। रात में यात्रा की शुरुआत करते हैं तो सुबह तक पहुंचकर दर्शन करके रात में ही वापसी की जा सकती है। वहीं अगर सुबह सफर कर रहे हैं तो दोपहर तक पहुंचकर कपाट बंद होने से पहले शाम तक दर्शन कर वापसी की जा सकती है। हालांकि भीड़ को ध्यान में रखते हुए वक्त बढ़ सकता है, क्योंकि मंदिर में आम तौर पर दर्शन के लिए एक-दो घंटे लाइन में लगना पड़ जाता है। भीड़ अधिक होने पर वक्त बढ़ भी सकता है।
मेहंदीपुर बालाजी का खर्च
बस का किराया 500 से 1000 रुपये, ट्रेन का किराया 300 से 800 रुपये और टैक्सी का किराया 2500 से 4000 रुपये हो सकता है। अपने बजट के अनुसार परिवहन का चयन करें। मेहंदीपुर बालाजी में रहने के लिए धर्मशालाएं और होटल दोनों के विकल्प उपलब्ध है, जहां 500 से 1500 रुपये प्रति रात रुकने के लिए व्यय करने पड़ सकते हैं। भोजन में 200 से 500 रुपये खर्च हो सकता है। ऐसे में अगर आप बजट ट्रिप चाहते हैं तो 1500 से 2000 रुपये प्रति व्यक्ति यात्रा का खर्च आ सकता है।
मंदिर दर्शन से जुड़े जरूरी नियम
- मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में नियमित आरती का समय सुबह 6 बजे से शुरू होता है।
- तांत्रिक क्रियाएं या झाड़-फूंक देखने आने वालों को दूर से देखने की सलाह दी जाती है।
- मंदिर परिसर में कुछ जगहों पर फोटोग्राफी प्रतिबंधित है।
- बालाजी और प्रेतराज के दर्शन के बाद पीछे मुड़कर मंदिर की ओर नहीं देखा जाता है। यह परंपरा है।
- यहां प्रसाद के रूप में 'लड्डू' और 'भूत बाधा मुक्ति पर्चा' मिलता है।
- प्रसाद को मंदिर में ही ग्रहण कर सकते हैं। मेहंदीपुर बालाजी का प्रसाद घर ले जाने की मनाही होती है।
- यहां आने वाले भक्तों को एक सप्ताह का अंडा, मांस, शराब और प्याज व लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।