फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mata Lakshmi Temple: ये हैं मां लक्ष्मी के सबसे प्रसिद्ध मंदिर, इस दिवाली कर सकते हैं दर्शन

Mon, 24 Oct 2022 01:02 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 24 Oct 2022 01:02 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2022 Visit These Famous Lakshmi Mata Temple in India Know Details in Hindi
महालक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिर - फोटो : facebook

Diwali 2022 Famous Lakshmi Mata Mandir: देश भर में दिवाली की धूम है। लगभग हर जगह दिवाली का पर्व बहुत उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष 24 अक्तूबर यानी आज दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लोग घर पर लक्ष्मी गणेश की मूर्ति स्थापित कर पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन और सुख-संपदा का आशीर्वाद मिलता है। अयोध्या में खास रौनक देखने को मिलती है। साथ ही भगवान गणेश और लक्ष्मी मां के मंदिरों में भी भव्य सजावट और खास पूजा की जाती है। दिवाली के कुछ दिन पहले से ही मंदिरों में खास तैयारियां होने लगती है। अगर आप दिवाली पर माता लक्ष्मी के दर्शन करना चाहते हैं तो भारत में कुछ बहुत प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर हैं। चलिए जानते हैं माता लक्ष्मी के पवित्र और प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में, जहां मिलता है सुख संपदा का आशीर्वाद। 

Diwali 2022 Visit These Famous Lakshmi Mata Temple in India Know Details in Hindi
महालक्ष्मी मंदिर कोल्हापुर - फोटो : facebook

महालक्ष्मी मंदिर, कोल्हापुर

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में महालक्ष्मी का पवित्र मंदिर स्थित है। यह मंदिर देशभर में प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण चालुक्य वंश के शासकों ने वर्षों पहले कराया था। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां भगवान सूर्य देव माता लक्ष्मी का पद अभिषेक स्वयं करते हैं। मंदिर को लेकर एक और मान्यता है कि धनतेरस और दिवाली के दिन जो भक्त इस मंदिर में महालक्ष्मी जी के दर्शन करता है, उसे कभी पैसों की तंगी नहीं होती।

Diwali 2022 Visit These Famous Lakshmi Mata Temple in India Know Details in Hindi
लक्ष्मीनारायण मंदिर, दिल्ली - फोटो : facebook

लक्ष्मीनारायण मंदिर, दिल्ली

भारत की राजधानी दिल्ली में भी मां लक्ष्मी के कई मंदिर है लेकिन सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में लक्ष्मी नारायण मंदिर है। इस मंदिर में माता लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ विराजमान हैं। धनतेरस और दिवाली के मौके पर इस मंदिर में बहुत भीड़ लगती है। लोग अपनी मुरादे लेकर लक्ष्मीनारायण के दर्शन करने पहुंचते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2022 Visit These Famous Lakshmi Mata Temple in India Know Details in Hindi
महालक्ष्मी मंदिर, इंदौर - फोटो : facebook

महालक्ष्मी मंदिर, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में महालक्ष्मी का प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर में साल भर भक्त दूर दराज से पहुंचते हैं। दिवाली और धनतेरस के मौके पर यहां पहले से ही बहुत भव्य तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस मंदिर का निर्माण लगभग 1832 में कराया गया था। मंदिर को लेकर कई मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि दिवाली पर इंदौर की महालक्ष्मी के दर्शन और पूजा करने से कोई भक्त खाली हाथ नहीं लौटता।

विज्ञापन
Diwali 2022 Visit These Famous Lakshmi Mata Temple in India Know Details in Hindi
महालक्ष्मी मंदिर, तमिलनाडु - फोटो : facebook

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध लक्ष्मी मंदिर

अगर आप दक्षिण भारत के रहने वाले हैं त यहां कई प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर स्थित हैं, जहां आप दिवाली पर माता के दर्शन के लिए जा सकते हैं। आंध्र प्रदेश में पद्मावती मंदिर बना है तो वहीं तमिलनाडु के श्रीपुरम में महालक्ष्मी मंदिर स्थित है। इसे दक्षिण भारत का स्वर्ण मंदिर भी कहा जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दिवाली में इन मंदिरों के दर्शन मात्र से सुख-संपत्ति बनी रहती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed