फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: इस दिवाली लक्ष्मी गणेश के इन मंदिरों में करें पूजा, मिलेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

Mon, 24 Oct 2022 11:59 AM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 24 Oct 2022 11:59 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2022: Worship in These Lakshmi Ganesh temples this Diwali For Getting Blessings Goddess Laxmi
Laxmi Ganesh Temple - फोटो : Istock

Diwali 2022: आज दीपावाली पर्व को काफी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। यूं तो देश भर में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के कई मंदिर हैं। वहीं आज हम आपको देश के उन चुनिंदा लक्ष्मी-गणेश मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर पूजा करने पर आपको सुख शांति मिलती है। लक्ष्मी गणेश के ये मंदिर पूरे देश में काफी लोकप्रिय हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग यहां पर पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। ऐसे में दिवाली के दिन आप भी इन मंदिरों में जाकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 

Diwali 2022: Worship in These Lakshmi Ganesh temples this Diwali For Getting Blessings Goddess Laxmi
Diwali 2022 - फोटो : Istock

लक्ष्मी नारायण मंदिर, नई दिल्ली

यह मंदिर नई दिल्ली में गोल मार्केट के पास स्थित है। इस मंदिर में मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित है। इस मंदिर में जन्माष्टमी और दिवाली पर्व को काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस मंदिर का निर्माण 1622 में वीरसिंह देव ने किया था। 

Diwali 2022: Worship in These Lakshmi Ganesh temples this Diwali For Getting Blessings Goddess Laxmi
Diwali 2022 - फोटो : Istock

महालक्ष्मी मंदिर, मुंबई

आप दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के इस मंदिर में जाकर पूजा कर सकते हैं। इस मंदिर की गिनती शहर के पुराने मंदिरों में की जाती है। इस मंदिर में महालक्ष्मी के साथ महाकाली और महासरस्वती माता की प्रतिमा भी विराजमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2022: Worship in These Lakshmi Ganesh temples this Diwali For Getting Blessings Goddess Laxmi
सिद्धीविनायक मंदिर - फोटो : facebook

सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई

ये मंदिर मुंबई के प्रभादेवी में स्थित है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां पर हर धर्म के लोग श्रद्धापूर्वक पूजा करने के लिए आते हैं।

विज्ञापन
Diwali 2022: Worship in These Lakshmi Ganesh temples this Diwali For Getting Blessings Goddess Laxmi
Diwali 2022 - फोटो : Istock

महालक्ष्मी मंदिर, इंदौर

इस मंदिर का निर्माण मल्हारराव होलकर द्वारा साल 1832 में किया गया था। महालक्ष्मी मंदिर को होलकर रियासत की श्रद्धा के प्रतीक के तौर पर भी देखा जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed