Dubai Visa: दुबई जाने के लिए वीजा कैसे मिलता है? जानिए फ्लाइट टिकट से लेकर सब कुछ
अगर आप यूएआई के इस शानदार शहर दुबई की यात्रा करना चाहते हैं तो इस लेख में दुबई जाने से जुड़ी हर जरूरी जानकारी दी जा रही है।
Please wait...
दुबई कैसे जाएं
भारत से दुबई की दूरी लगभग 2500 किमी है। हवाई मार्ग से दुबई पहुंचा जा सकता है। दुबई का इंटरनेशनल एयरपोर्ट बहुत बड़ा और यूएई का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट माना जाता है। कई भारतीय शहरों, जैसे दिल्ली, बैंगलोर, मुंबई,चेन्नई, हैदराबाद से दुबई के लिए सीधी उड़ान मिल सकती है।
दुबई का वीजा कैसे मिलता है?
भारतीय पासपोर्ट धारक हर यात्री को दुबई आने के लिए यूएई वीजा की जरूरत होती है। कई तरह के वीजा होते हैं, जैसे टूरिस्ट वीजा, विजिट वीजा, ट्रांजिट वीजा आदि। यात्रा के उद्देश्य और प्रवास की अवधि के आधार पर वीजा का चयन कर सकते हैं।
अगर आप दुबई घूमने के उद्देश्य से जा रहे हैं तो पर्यटक वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। ठहरने की अवधि के मुताबिक दुबई ई वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। दुबई टूरिस्ट वीजा आमतौर पर सिंगल-एंट्री या मल्टीपल-एंट्री के रूप में उपलब्ध होता है, जो 30 दिन, 60 दिन या 90 दिन का हो सकता है।
दुबई का वीजा कितने रुपये में बनता है?
30 दिनों का सिंगल एंट्री वीजा लगभग 6,300 रुपये और मल्टीपल एंट्री वीजा 11 हजार रुपये में मिल सकता है। वहीं 60 दिनों का सिंगल एंट्री वीजा लगभग 10500 रुपये और मल्टीपल एंट्री के लिए 15800 रुपये लग सकते हैं।
बच्चों के लिए दुबई का वीजा
अगर आप परिवार के साथ दुबई घूमने के लिए जा रहे हैं तो 18 साल से कम आयु के आवेदक यानी नाबालिग निशुल्क दुबई पर्यटन वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि बच्चे के साथ वैध पर्यटक वीजा वाला वयस्क जरूर होना चाहिए।
Mumbai Darshan: एक दिन में घूमना है मुंबई तो ऐसे बनाएं यात्रा के लिए बेहतरीन कार्यक्रम
वीजा मिलने में कितना वक्त लगता है?
ऑनलाइन वीजा अप्लाई करने के लिए दुबई वीजा वेबसाइट पर जाकर एक फार्म को भरता होता है। आमतौर पर, वीजा दो से चार कार्य दिवस मिल जाता है। जो लोग तत्काल यात्रा करना चाहते हैं वे एक्सप्रेस वीजा का विकल्प चुन सकते हैं,जिसमें 24 घंटे के भीतर आपका वीजा लग जाएगा। इसके अलावा दो से तीन घंटे में तत्काल वीजा प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि आपको ध्यान रखना होगा कि कौन सा वीजा आपको चाहिए।
दुबई वीजा के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
दुबई जाने के लिए ई वीजा अप्लाई कर रहे हैं तो कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी। इसमें
- कम से कम 6 महीने की पासपोर्ट की वैलिडिटी होनी चाहिए।
- व्हाइट बैकग्राउंड के साथ पासपोर्ट साइज फोटो
- यात्रा के लिए दोनों तरफ का फ्लाइट टिकट
- होटल बुकिंग का प्रमाण
- पते का प्रमाण (पैन कार्ड की फोटोकॉपी)
- यात्रा के बारे में विवरण
भारत से दुबई के लिए फ्लाइट का किराया
कई एयरलाइंस भारत के विभिन्न महानगरों से दुबई की सीधी उड़ान संचालित करती हैं। भारत से दुबई तक फ्लाइट का किराया लगभग 25000 रुपये हो सकता है।
दुबई जाने का खर्चा कितना है?
भारत से दुबई यात्रा का पूरा खर्च लगभग 50000 रुपये या उससे अधिक हो सकता है। इसमें राउंड ट्रिप की फ्लाइट टिकट पर कम से कम 25000 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। 6000 से 7000 रुपये टूरिस्ट वीजा, और 1000 रुपये ट्रेवल इंश्योरेंस पर लग सकते हैं। इसके अलावा दुबई में घूमने-फिरने और ठहरने आदि को मिलाकर 20 हजार रुपये खर्च हो सकते हैं।