गुजरात एक ऐसा राज्य है, जहां घूमने के लिए बहुत कुछ है। यहां का रण उत्सव यानी कच्छ फेस्टिवल तो विश्व प्रसिद्ध है। हर साल अक्तूबर से फरवरी-मार्च के बीच ढोर्डो में होने वाले रण उत्सव में गुजराती संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। इस सालाना उत्सव में दुनियाभर से लोग घूमने के लिए आते हैं और टूरिस्ट टेंट में रुकते हैं, जहां तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। यही वजह है कि इसे 'टेंट सिटी' भी कहा जाता है। अगर आप भी गुजरात के इस प्रसिद्ध रण उत्सव को देखने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी एक शानदार पैकेज लेकर आया है, जिसके तहत यात्रियों को रण उत्सव घूमने का मौका मिलेगा। अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो इस पैकेज का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में...
काम की बात: शानदार है IRCTC का 'रण उत्सव' टूर पैकेज, घूमने के शौकीन जरूर उठाएं फायदा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन