{"_id":"5e3983f284e50a5e5633dd8b","slug":"irctc-cheapest-tour-package-to-visit-to-jyotirlinga-darshan-know-details-things-to-do-in-indore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC Tour Package: मालवा के ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कर सस्ते में घूम आएं इंदौर और उज्जैन","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
IRCTC Tour Package: मालवा के ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कर सस्ते में घूम आएं इंदौर और उज्जैन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Wed, 05 Feb 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
IRCTC Tour Package
- फोटो : MP Tourism
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईआरसीटीसी(IRCTC) एक बार फिर आपके लिए लेकर आया है, बेहद सस्ता टूर पैकेज। दिल्ली से शुरू होने वाला यह टूर पैकेज काफी सस्ता है। मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र के ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के साथ-साथ आपको देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर घूमने का भी अवसर मिलेगा। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से:
2 of 6
ओंकारेश्वर
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम है- मालवा ज्योतिर्लिंग दर्शन। इस टूर पैकेज की शुरुआत 23 जनवरी से हो चुकी है और आप दिल्ली से हर गुरुवार इस पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। तारीख के अनुसार आप इसकी बुकिंग कर सकते हैं। हर गुरुवार को नई दिल्ली से रात 10 बजे ट्रेन रवाना होगी।
3 of 6
Mahakaleshwar, Ujjain
- फोटो : Social Media
यह टूर पैकेज चार रातों और पांच दिन का होगा। इस टूर पैकेज के तहत आप मालवा क्षेत्र के ज्योतिर्लिंगों महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, महेश्वर के दर्शन कर पाएंगे। साथ ही उज्जैन और इंदौर जैसे शहर घूम पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
IRCTC Food
- फोटो : Pixabay
सुविधाओं की बात करें तो इस पैकेज के तहत यात्री थर्ड एसी क्लास से सफर कर पाएंगे। सफर के दौरान खाने का इंतजाम या खर्च आपको खुद करना होगा। सफर के अलावा आपको होटल में सुबह का नाश्ता और रात का खाना मिलेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।