फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khatu Shyam Travel Guide: खाटू श्याम दर्शन की तैयारी कर रहे हैं? ये गाइड आपके बहुत काम आएगी

Sat, 28 Jun 2025 11:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 28 Jun 2025 11:22 AM IST
सार

Khatu Shyam Travel Guide: अगर आप भी अपने परिवार के साथ बाबा खाटू श्याम के दर्शन को जाना चाहते हैं, तो यहां पूरी ट्रेवल गाइड दी गई है। 

विज्ञापन
Khatu Shyam Travel Guide Best Route, Travel Options, and Fare Details in Hindi
खाटू श्याम दर्शन की तैयारी कर रहे हैं? ये गाइड आपके बहुत काम आएगी - फोटो : ANI

Khatu Shyam Travel Guide: एक समय था जब लोग अपने अवकाश के दिनों में पहाड़ों में घूमने जाते थे, लेकिन अब समय बदल गया है। आज से समय हर उम्र के लोग पहाड़ों की जगह धार्मिक स्थलों की तरफ रुख मोड़ रहे हैं।



खासतौर पर युवा वर्ग के लोग कैंची धाम, मां वैष्णो के धाम, मथुरा, वृंदावन, बनारस और बाबा खाटू श्याम जाना पसंद कर रहे हैं। तो यदि आपका भी कुछ ऐसा ही प्लान है और आप बिना किसी परेशानी से बाबा के धाम जाना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। यहां खाटू श्याम जाने की पूरी गाइड दी गई है।

Khatu Shyam Travel Guide Best Route, Travel Options, and Fare Details in Hindi
ये है ट्रेन का रूट - फोटो : amar ujala
ये है ट्रेन का रूट

बाबा खाटू श्याम के मंदिर से सबसे करीबी रेलवे स्टेशन रींगस जंक्शन है, जहां कई जिलों से सीधी ट्रेनें आती हैं। खासतौर पर दिल्ली, जयपुर, अजमेर, कोटा, लुधियाना, सूरतगढ़, हिसार आदि जगहों से यहां के लिए सीधी ट्रेनें उपलब्ध हैं। तो अगर आपको रेलयात्रा पसंद है तो अपनी टिकट ट्रेन से बुक करा लें। इस जंक्शन से खाटू श्याम मंदिर से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। स्टेशन के बाहर से आपको आसानी से टैक्सी मिल जाएगी जो बाबा के धाम आपको पहुंचा देगी।

 
Khatu Shyam Travel Guide Best Route, Travel Options, and Fare Details in Hindi
कितना रहेगा किराया - फोटो : ANI
कितना रहेगा किराया

बात करें ट्रेन के किराए की तो स्लीपर कोच के लिए आपको 200–400 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं थर्ड और सेकेंड एसी के टिकट के लिए 700 से 1500 रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे। स्टेशन के बाहर आपको शेयरिंग टैक्सी या पर्सनल टैक्सी आपको आसानी से मिल जाएगी, जो महज 50-50 रुपये लेकर आपको मंदिर के पास छोड़ेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Khatu Shyam Travel Guide Best Route, Travel Options, and Fare Details in Hindi
ये है बस का रूट - फोटो : Amar Ujala
ये है बस का रूट

अब जान लेते हैं कि यदि आप बस से बाबा के धाम जाना चाह रहे हैं तो कैसे वहां पहुंचे। इसके लिए राजस्थान रोडवेज के साथ-साथ निजी बस ऑपरेटर दिल्ली, नोएडा, जयपुर, हरियाणा और पंजाब से लेकर सीधी खाटू/रींगस तक बस सेवा उपलब्ध कराते हैं। अगर आपके यहां से रींगस की सीधी बस नहीं हैं तो आप जयपुर तक की बस बुक कर सकते हैं। यहां से बदल बदलें और रींगस की बस में बैठ जाएं। जयपुर से खाटू श्याम मंदिर की दूरी 80 किमी है। खास बात ये है कि जयपुर से हर समय रींगस की बसें उप्लब्ध रहती हैं। 

 
विज्ञापन
Khatu Shyam Travel Guide Best Route, Travel Options, and Fare Details in Hindi
कितना रहेगा किराया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कितना रहेगा किराया

बात करें किराये की तो अगर आप सरकारी बस से जाते हैं तो दिल्ली से जयपुर मानकर चलिए आपको लगभग 300 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं प्राइवेट बस से अगर आप जाते हैं तो स्लीपर बस का किया 400 से 700 रुपये तक हो सकता है। इसके बाद जयपुर से रींगस जाने के लिए नॉन एसी सीटर 2+3 बस का न्यूनतम बस टिकट किराया 75 रुपये है जबकि एसी बस का किराया थोड़ा ज्यागा हो सकता है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed