सब्सक्राइब करें

छुट्टियां बिताने के लिए जाना चाह रहें हैं किसी अनोखी जगह तो घूम आइए 'भारत का तिब्बत'

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 15 Nov 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
mainpat hill station in chhattisgarh in hindi
- फोटो : pixa

भारत में बहुत सी अनोखी और अनदेखी जगह हैं जिन्हें देखना हर किसी की ख्वाहिश होती है। अगर आपको सैर करना पसंद है और वो भी किसी अनोखी जगह तो भारत कहे जाने वाले इस तिब्बत की सैर करें। छत्तीसगढ़ में बनी इस जगह का नाम है मैनपाट है। तो चलिए जानें क्या है इस खूबसूरत जगह पर देखने के लिए।

Trending Videos
mainpat hill station in chhattisgarh in hindi
- फोटो : social media

यह छोटा तिब्बत मैनपाट के नाम से मशहूर है। मैनपाट छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पास बसा हुआ एक छोटा-सा हिल स्टेशन है। मैनपाट करीब 368 वर्ग कि.मी तक फैला हुआ है। यह क्षेत्र अपने सुहाने मौसम और दिलकश नजारे के लिए बेहद मशहूर है। यहां आपको प्रकृति की अविश्वसनीय खूबसूरती देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mainpat hill station in chhattisgarh in hindi
- फोटो : social media
मैनपाट की खासियत 

मैनपाट करीब 24 गांव को मिलाकर बना है। पहले यहां सिर्फ स्थानीय आदिवासी रहा करते थे। लेकिन पिछले कुछ समय से यह तिब्बतियों का शहर बन चुका है। ऐसा इसलिए क्योंकि चीनी आक्रमण होने के बाद सरकार ने यहां तिब्बती लोगो को शरण दी थी। शुरुआत में यहां बसे शरणार्थियों की संख्या करीब 1400 थी। अब यह गांव 2300 शरणार्थियों को पनाह देता है।

mainpat hill station in chhattisgarh in hindi
- फोटो : social media
टाइगर प्वाइंट 

मैनपाट में घूमने के लिए बेहद ही सुंदर-सुंदर जगह हैं। इन सुंदर जगहों में से एक है टाइगर प्वाइंट। टाइगर प्वाइंट पर्यटकों का आकर्षण का केन्द्र है। टाइगर प्वांइट में आपको पानी के झरने, बड़े-बड़े पहाड़ देखने को मिलेंगे। यहां लाखों की तादात में पर्यटको का आना-जाना लगा रहता है। यही नहीं इसके अलावा आपको यहां परपतिया के रसमडा, रामगढ़ और बनराई में जलप्रपात, बांध और गुफाएं भी को मिलेंगी। यहां पर आप पैराग्लाइडिंग का भी लुफ्त उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
mainpat hill station in chhattisgarh in hindi
- फोटो : pixa
मेहता प्वाइंट

मेहता प्वाइंट की खूबसूरती कि जितनी तारीफ की जाए उतना कम है। मेहता प्वाइंट अपने बेहतरीन प्राकृर्तिक दृश्य के लिए बेहद मशहूर है। मेहता प्वाइंट मैनपाट से लगभाग 8 कि.मी. दूर है। मेहता प्वाइंट में आपको एक ऐसा झरना देखने को मिलेगा जो चारों तरफ से विशाल पहाड़ों से घिरा हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं मेहता प्वाइंट से कुछ दूर पर एक ऐसी जगह है जहां जमीन पर कूदने पर आपको पत्थरों के बजाय किसी ट्रैम्पोलिन या गद्दे जैसा महसूस होता है। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed